{"_id":"62ebbdaf99716241d12c6fab","slug":"ranveer-singh-peta-india-invited-actor-for-bold-photoshoot-in-advertisement-for-a-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: रणवीर को मिला एक और बोल्ड फोटोशूट का न्योता! क्यों और किसके लिए कराएंगे? जानिए पूरी डिटेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: रणवीर को मिला एक और बोल्ड फोटोशूट का न्योता! क्यों और किसके लिए कराएंगे? जानिए पूरी डिटेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 04 Aug 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से अधिक अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। अब खबर है कि रणवीर को एक बोल्ड एड शूट का न्योता मिला है। दरअसल, रणवीर सिंह को यह निमंत्रण पेटा इंडिया (पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) की ओर से दिया गया है।
2 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें रणवीर सिंह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए पूरी तरह वीगन डाइट पर हैं। इसी दौरान वह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। अब खबर है कि पेटा इंडिया ने अपने एक एड कैंपेन के लिए रणवीर से संपर्क किया है। पेटा रणवीर से एक एड कैंपेन कराना चाहता है, जिसकी टैगलाइन है- 'ऑल एनिमल्स एव द सेम पार्ट्स-ट्राई वीगन'।
3 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पेटा इंडिया की तरफ से भेजे गए एक लेटर में एक्टर से गुजारिश की गई है कि वह शाकाहार को प्रमोट करने वाली उनकी मुहिम से जुड़ें। इसमें उन सेलेब्स के नाम का भी जिक्र है, जो इस कैंपेन से जुड़े हुए हैं। लेटर में वीगन होने के स्वास्थ्य लाभ भी बताए गए हैं। इसके साथ ही लेटर में लिखा है कि जानवरों के प्रति लोगों में दया और करुणा बढ़े, इसके लिए क्या आप पेटा, इंडिया के एक बोल्ड एडवर्टाइजमेंट में जुड़ने को तैयार हैं? साथ ही इसमें एड की टैगलाइन का भी जिक्र किया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर पेटा इंडिया के इस निमंत्रण को ठुकराते हैं या स्वीकर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पेटा इंडिया के सेलिब्रिटी एंड पब्लिक रीलेशन्स के वाइस प्रेसीडेंट से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इंसानों की तरह, जानवरों में भी जान होती है। उनमें भी इमोशंस हैं। वे अलग पर्सनैलिटी हैं, दर्द महसूस करत सकते हैं। वे भी अपने परिवार के साथ जीना चाहते हैं। वे मरना नहीं चाहते।' उन्होंने आगे कहा कि दूसरों को शाकाहारी होने के लिए प्रोत्साहित करने, जानवरों को बचाने की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए रणवीर सिंह एकदम परफेक्ट हैं। अगर रणवीर सिंह इसके ब्रांड एंबेसडर बनते हैं तो वे भी अनुष्का शर्मा, जोकिन फीनिक्स, कार्तिक आर्यन और नताली पोर्टमैन जैसे शाकाहारी सेलेब्स में शामिल होंगे। ऐसे सेलेब्स जिन्होंने पेटा इंडिया या ऐसी ही अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर जानवरों के संरक्षण के लिए काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।