{"_id":"62e27886f922b32fdb148535","slug":"ranveer-singh-photoshoot-complaint-filed-against-ranveer-singh-in-maharashtra-state-commission-for-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: फोटोशूट मामले में बढ़ीं रणवीर सिंह की मुश्किलें, राज्य महिला आयोग में दर्ज करवाई गई शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: फोटोशूट मामले में बढ़ीं रणवीर सिंह की मुश्किलें, राज्य महिला आयोग में दर्ज करवाई गई शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 28 Jul 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगता है कि यह विवाद अब यहीं थमने वाला नहीं है। तस्वीरें सामने आने के बाद से ही अभिनेता को लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। मुंबई के चेंबूर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद अब रणवीर सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।
2 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तस्वीरों को सोशल मीडिया से हटाने की मांग
शिकायतकर्ता एडवोकेट आशीष राय के अनुसार, रणवीर की तस्वीरें "महिलाओं और छोटे बच्चों की गरिमा" के खिलाफ हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से रणवीर को बोल्ड फोटो हटाने की मांग की। इसके अलावा शिकायत के जरिए महिला आयोग से इसे स्वत: संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
3 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : insta
इन धाराओं में दर्ज किया गया मामला
सामने आई जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की ओर से अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं जैसे 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री, आदि), 293 (युवा लोगों को अश्लील वस्तुओं की बिक्री), 509 (शब्द, हावभाव या कार्य जो किसी की शील का अपमान करने का इरादा रखता है) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे रणवीर सिंह
बात करें वर्क फ्रंट की तो रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी। फिलहाल यह फिल्म 10 फरवरी को साल 2023 में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।