बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद विद्या बालन उनके समर्थन में आ गई हैं। हाल ही में मीडिया से मुखातिब होते हुए एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। मुंबई में कुब्रा सैत की जीवनी - 'ओपन बुक: नॉट क्विट ए मेमॉयर' के विमोचन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें रणवीर सिंह का नवीनतम फोटोशूट पसंद है और वह इसके बारे में क्या सोचती हैं? इस पर विद्या ने कहा, 'इसमें क्या दिक्कत है? यह पहली बार है जब किसी मर्द ने ऐसा कुछ किया है। आइए हम भी अपनी आंखों से देखते हैं।'
Ranveer Singh Photoshoot: रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर आया विद्या बालन का रिएक्शन, कहा- पहली बार किसी मर्द ने...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 28 Jul 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन