फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मावत को दीपिका के लिए नहीं खिलजी के लिए देखिए, रणवीर की एक्टिंग को भूला न पाएंगे

Fri, 26 Jan 2018 08:01 AM IST
अपूर्वा राय
अपूर्वा राय Updated Fri, 26 Jan 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
Ranveer singh play power packed performance of alauddin khilji in padmaavat
Ranveer Singh

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी के रोल में सब पर भारी पड़े हैं तो वो हैं रणवीर सिंह। ऐसा 'पद्मावत' देख कर आने वाले लोगों का कहना है क्योंकि अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने अपने रोल के साथ जो न्याय किया हैं वो शायद कोई और नहीं कर सकता था। दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की जो तस्वीर इतिहास में आपने पढ़ी या देखी होगी निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में उस किरदार को जीवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

Ranveer singh play power packed performance of alauddin khilji in padmaavat
Ranveer Singh

फिल्म में खिलजी का जो रूप दिखाया है उसके बाद ये बताने की जरुरत नहीं की खिलजी किसी वहशी दरिंदे से कम नहीं था। जैसा की हम सब पढ़ते आए हैं अलाउद्दीन खिलजी विलासिता, अय्याशी, कूरता और हैवानियत की मूरत था। अगर खिलजी की यही तस्वीर आपको असली लगती है तो आपको खुश होने की जरूरत है, फिल्म में खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर कल्पनाओं में बसे खिलजी को नया रूप दे दिया है।

Ranveer singh play power packed performance of alauddin khilji in padmaavat
Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने सनकी सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के रोल में जान डाल दी है। फिल्म में उनका सनकीपन आकर्षित करता है। युद्ध के सीन में जब राजा रावल रतन सिंह अलाउद्दीन खिलजी को हरा देते हैं तो खिलजी का गुलाम मलिक काफूर ही अलाउद्दीन खिलजी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उस वक्त खिलजी का एक डायलॉग जब हॉल में तालियां बजती है वो है... इश्क और जंग में सब जायज होता है। उस वक्त खिलजी की जो तस्वीर संजय लीला भंसाली ने पर्दे पर उतारी है वो सदियों पुराने अलाउद्दीन को जीवित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer singh play power packed performance of alauddin khilji in padmaavat
Ranveer Singh

13वीं सदी के अलाउद्दीन खिलजी पर फिल्माया गया गाना खली बली गाने में रणवीर सिंह का जो रुप देखने को मिलता है उसे देखने के बाद आप यकीनन ये जरूर कह उठेंगे कि खिलजी सचमुच किसी दरिंदे से कम नहीं था। खिलजी वंश के दूसरे सबसे ताकतवर शासक के तौर पर जाने जाने वाले खिलजी का मोहब्बत के प्रति एक अलग किस्म का जुनून दिखाया गया है। फिल्म में उसकी ताकत के साथ रौद्र रूप आपको फिल्म देखने के लिए उत्साहित जरूर करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed