सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: रणवीर सिंह की बोल्ड तस्वीरें देख पूनम पांडे को हुआ हार का एहसास, बोलीं- मुझे मेरे........

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 23 Jul 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh: Poonam Pandey Reacted on actor bold photoshoot
पूनम पांडे, पूनम पांडे - फोटो : social media

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। अपने अतरंगी फैशन सेंस के साथ अक्सर नए-नए प्रयोग करने वाले इंडस्ट्री के एनर्जी किंग रणवीर इस बार अपने एक फोटोशूट के कारण खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक मैगजीन के लिए कराए गए फोटोशूट में रणवीर का एक कभी न देखा अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में अभिनेता कैमरे के सामने न्यूड होकर तरह-तरह के पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर की यह तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक रणवीर के इस फोटोशूट पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। इन तस्वीरों से रणवीर ज्यादातर लोगों के निशाने पर आ गए हैं और अभिनेता का यह फोटोशूट जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इतनी कॉन्ट्रोवर्सी के बीच अब इस फोटोशूट पर पूनम पांडे का रिएक्शन सामने आया है।        

Trending Videos
Ranveer Singh: Poonam Pandey Reacted on actor bold photoshoot
पूनम पांडे - फोटो : insta

पूनम पांडे ने किया रिएक्ट
अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने सिजलिंग लुक्स के चलते सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे ने भी रणवीर सिंह के इस फोटोशूट पर रिएक्ट किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर रणवीर की तस्वीरों को साझा करते हुए पूनम लिखती हैं,' आपने मुझे मेरे ही गेम में हरा दिया।' पूनम पांडे का यह रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर रणवीर की तस्वीरों की तरह ही खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट पर लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।       

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh: Poonam Pandey Reacted on actor bold photoshoot
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

न्यूड फोटोज देने की मास्टर हैं पूनम
रणवीर की तस्वीरों पर इस तरह का रिएक्शन देकर पूनम एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। आपको बता दें कि रणवीर के इस फोटोशूट की तारीफ करने वाली  पूनम पांडे भी कई बार न्यूड फोटोज और वीडियोज की वजह से सुर्खियों में रह चुकी हैं। अभिनेत्री के भी न्यूड फोटोज और वीडियोज भी इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ समय पहले ही पूनम पांडे अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गोवा से गिरफ्तार भी हो चुकी हैं।  

Ranveer Singh: Poonam Pandey Reacted on actor bold photoshoot
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर का ट्रोलर्स को जवाब
इस न्यूड फोटोशूट को लेकर जबरदस्त ट्रोल हो रहे रणवीर सिंह ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रणवीर ने कहा कि वह हजार लोगों के सामने भी कपड़े उतार सकते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अभिनेता के अनुसार फिजिकली नेकेड होना उनके लिए आसान है, लेकिन लोग उन्हें ऐसा देखकर असहज हो सकते हैं। ट्रोल करने वाले लोगों को दो टूक जवाब देते हुए रणवीर बोले,' मैं मेहनत करूंगा, पैसे कमाऊंगा और सिर से पैर तक गुची ब्रांड के कपड़े पहनूंगा अगर किसी को इससे दिक्कत है तो भाड़ में जाए।'
       

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed