{"_id":"630f2979b0d4a731c92772b0","slug":"ranveer-singh-reacted-on-alia-bhatt-ranbir-kapoor-wedding-says-they-saved-so-much-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: आलिया-रणबीर की शादी पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट, बोले- इन्होंने तो पैसे बचा लिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: आलिया-रणबीर की शादी पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट, बोले- इन्होंने तो पैसे बचा लिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। मगर, इसके अलावा एक और चीज है, जो रणवीर सिंह को खास बनाती है और वह है उनका मजाकिया अंदाज। जी हां, रणवीर सिंह मजाक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में उनका यही अंदाज फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान भी देखने को मिली। रणवीर सिंह ने यहां बातों-बातों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर बड़ा ही दिलचस्प कमेंट किया।
2 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
रणवीर सिंह को मजाक करने की इतनी आदत है कि उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को भी नहीं बख्शा। रणवीर सिंह ने कहा, 'आलिया-रणबीर की शादी सबसे शानदार थी। यह काफी छोटी थी।' साथ ही रणवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना काफी पैसा बचा लिया। मेरे पापा भी उनकी शादी से बेहद खुश हैं।
3 of 4
विक्की कौशल-रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा रणवीर सिंह ने अपनी तुलना विक्की कौशल से भी कर डाली। उन्होंने कहा कि लुक से लेकर हर चीज में हम दोनों की कई चीजें मिलती हैं। विक्की से रणवीर कितना मिलते हैं, इस बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा, 'विक्की कौशल का बीता साल काफी शानदार रहा। मैं और विक्की दोनों 'मम्माज बॉय' हैं। यहां तक कि करण जौहर की 'तख्त' में हम दोनों भाई का रोल करने वाले थे। हम दोनों ही हैंडसम हैं।' इसके अलावा रणवीर सिंह ने कहा कि हम दोनों ही अपनी-अपनी परियों के साथ जिंदगी जी रहे हैं। लोग हम दोनों को ही कहते हैं कि 'वो दोनों हमारे औकात से बाहर हैं।' दरअसल, रणवीर सिंह का इशारा दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ को लेकर था। उन्होंने यह सभी बातें मजाकिया अंदाज में कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपको बता दें कि फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में रणवीर सिंह को '83' में अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म 'सर्कस' में भी दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।