{"_id":"630f2aa2146d416d9b77c037","slug":"patiala-house-court-summons-actress-jacqueline-fernandez-to-appear-in-court-on-sept-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज की और बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश होने का आदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज की और बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश होने का आदेश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 31 Aug 2022 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को समन जारी करते हुए 26 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। अदालत ने हाल ही में दर्ज मामले में दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। वहीं 12 सितंबर को दिल्ली पुलिस भी अभिनेत्री से पूछताछ करेगी। प्रवर्तन निदेशालय ने 215 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाया है। ईडी ने इस महीने की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की थी।
2 of 4
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : instagram
ईडी ने जैकलीन को जबरन वसूली के मामले में आरोपी पाया था। ईडी का मानना है कि वह जानती थी कि ठग सुकेश चंद्रशेखर जबरन वसूली करता था। मुख्य गवाहों और आरोपियों के बयानों से पता चला है कि जैकलीन फर्नांडीज लगातार वीडियो कॉल पर सुकेश के संपर्क में थी। सुकेश ने श्रीलंका की इस अभिनेत्री को महंगे तोहफे देना भी कबूल किया है।
3 of 4
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले कोर्ट ने जैकलीन की करीब 7 करोड 12 लाख रुपये की एफडी ईडी ईडी ने अटैच की थी। अभिनेत्री पर ये भी आरोप है कि जैकलीन ने चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपये के महंगे गिफ्ट्स भी लिए हैं। पिछले साल दिसंबर में इस मामले में पहली चार्जशीट अतिरिक्त सेशन जज प्रवीण सिंह की अदालत में दायर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : Instagram
बता दें कि इस साल फरवरी में ईडी ने पिंकी ईरानी के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की थी। पिंकी वही हैं जिन्होंने सुकेश की पहचान जैकलीन से कराई थी। आरोप है कि पिंकी ईरानी ही जैकलीन के लिए महंगे तोहफे पसंद करती थी और जब सुकेश कीमत दे देता था तो वह उन्हें जैकलीन को दे देती थी। सुकेश ने कई मॉडल और अभिनेत्रियों पर भी करीब 20 करोड़ रुपये लुटाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।