{"_id":"630f208d7f47160aac651c0d","slug":"brahmastra-apart-from-shahrukh-and-deepika-padukone-kajol-and-madhuri-dixit-will-also-make-cameo-in-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: क्या ‘ब्रह्मास्त्र’ में हो सकता है काजोल और माधुरी का कैमियो, जानें कैसा होगा दोनों का किरदार?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: क्या ‘ब्रह्मास्त्र’ में हो सकता है काजोल और माधुरी का कैमियो, जानें कैसा होगा दोनों का किरदार?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र में स्टार्स का कैमियो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय एक साथ नजर आने वाले हैं। खबरें थीं कि इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का जबरदस्त कैमियो होगा। लेकिन अयान मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में यह बात साफ कर दी कि फिल्म में दीपिका का कैमियो नहीं होगा। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म में कुछ और कलाकार कैमियो करते नजर आएंगे।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि 'ब्रह्मास्त्र' में माधुरी दीक्षित और काजोल भी कैमियो करती दिखाई देंगी। दोनों का फिल्म में बेहद जरूरी सीन है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में दीपिका 'जल देवी' के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म के ट्रेलर में पानी से लाल कपड़े पहने एक लड़की निकलती दिखी थी। दावा किया गया कि यह दीपिका ही हैं। हालांकि, अयान के इंटरव्यू ने इस रिपोर्ट को खारीज कर दिया।
3 of 4
माधुरी दीक्षित, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब नई रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित एक अहम रोल में दिखाई देंगी। माधुरी का फिल्म में देवी दुर्गा का किरदार है। इसके अलावा, काजोल भी फिल्म में एक स्पेशल कैमियो कर रही हैं और वह दो बहुत एक्साइटिंग सीन्स में नजर आने वाली हैं। इस रिपोर्ट ने फैंस को बेशक खुश कर दिया है लेकिन अब तक फिल्म में कैमियो करने वाले कलाकारों के नाम की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि, इस रिपोर्ट में दो अभिनेताओं का नाम भी शामिल है। दावा है कि फिल्म के एक गाने में रणवीर सिंह और वरुण धवन स्पेशल अपीरियंस देंगे। बता दें कि अयान मुखर्जी की यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर तीन पार्ट में रिलीज होगी। 9 सितंबर को इस फिल्म का पहला पार्ट आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।