फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: नॉर्मल हुआ राजू का बीपी और ऑक्सीजन लेवल, आज हटाया जा सकता है वेंटिलेटर सपोर्ट

Wed, 31 Aug 2022 02:42 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 31 Aug 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update: Reports -BP Normal Oxygen Level Increased Doctors Can Remove Ventilator Support
raju srivastava - फोटो : social media

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिवार और प्रशंसकों के लिए राहत वाली खबर सामने आ रही है। दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने पर विचार कर रहे हैं।  मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान राजू के भाई ने बताया कि अब राजू की हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है। यही कारण है कि डाक्टर्स आज या कल राजू श्रीवास्तव को वेटिंलेटर सपोर्ट से हटाने का फैसला ले रहे हैं।

Raju Srivastava Health Update: Reports -BP Normal Oxygen Level Increased Doctors Can Remove Ventilator Support
raju srivastava - फोटो : social media

क्यों हटा रहे हैं वेंटिलेटर?
बता दें कि 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। हालांकि, कॉमेडियन की सेहत में हो रहे सुधार को देखते हुए डॉक्टर्स ने कुछ देर के लिए मंगलवार को वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया था। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया। इससे पहले भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए 2 बार वेंटिलेटर हटाया जा चुका है। लेकिन, अब जब से राजू 90 फीसदी ऑक्सीजन नैचुरली ले रहे हैं, तब से डॉक्टर्स पूरी तरह से वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने पर विचार कर रहे हैं।

Raju Srivastava Health Update: Reports -BP Normal Oxygen Level Increased Doctors Can Remove Ventilator Support
raju srivastava - फोटो : social media

कब आएगा राजू को होश?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली एम्स में एसओडी डॉ. पद्मा श्रीवास्तव और डॉ. अचल श्रीवास्तव की देख-रेख में राजू का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि अब राजू की पूरी बॉडी सही तरीके से काम कर रही है। लेकिन, 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से उन्हें होश नहीं आया है। करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि दिन-रात राजू को होश में लाने की कोशिश कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि अभी कॉमेडियन को होश में आने में 10 दिन या इससे ज्यादा दिन का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update: Reports -BP Normal Oxygen Level Increased Doctors Can Remove Ventilator Support
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली में पांच पंडित कर रहे महामृत्युंजय का जाप
राजू के परिवार वालों से लेकर उनके फैंस तक हर कोई उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजू के दिल्ली स्थित घर पर पांच पंडित महामृत्युंजय का जाप कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजू की अच्छी सेहत के लिए सवा लाख बार महामृत्युंजय जाप किया जाएगा। इससे पहले 7 दिन तक रोजाना रुद्राभिषेक किया जा रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed