फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या डेब्यू के लिए रणवीर सिंह के पिता ने आदित्य चोपड़ा को दिए थे 10 लाख, पहली बार किया खुलासा

Thu, 17 Jan 2019 12:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 17 Jan 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh reaction on his father paid 10 lakh to aditya chopra for debut
ranveer singh - फोटो : file photo

सिम्बा की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अब अपनी अगली फिल्म गली ब्वॉय के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीता साल रणवीर सिंह के ही नाम रहा। साल की शुरुआत में उन्होंने सुपरहिट फिल्म पद्मावत दी और आखिर में उनकी सिम्बा रिलीज हुई। जिसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। रणवीर सिंह का नाम विवादों से कम ही जुड़ा रहा लेकिन जब उन्होंने डेब्यू किया था उनका नाम कुछ दूसरे वजहों से चर्चा में रहा।

ranveer singh reaction on his father paid 10 lakh to aditya chopra for debut
ranveer singh - फोटो : file photo

रणवीर सिंह ने यशराज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि रणवीर सिंह के पिता ने आदित्य चोपड़ा को 10 लाख रुपये दिए। जिससे वो उनके लिए एक फिल्म बनाएं। अब रणवीर सिंह ने पहली बार इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

ranveer singh reaction on his father paid 10 lakh to aditya chopra for debut
Ranveer Singh - फोटो : instagram

फिल्मफेयर से बातचीत में रणवीर सिंह से पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बड़ी कौन सी अफवाह सुनी। जिस पर रणवीर ने बताया कि 'मेरे डेब्यू के वक्त ऐसा कहा गया कि मेरे पिता ने आदित्य चोपड़ा को 10 लाख रुपये दिए जिससे मैं यशराज बैनर के तहत लॉन्च हो सकूं। निश्चित रूप से ऐसा सुनकर दुख हुआ। ये बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है। ऐसी बातों से मेरे टैलेंट पर सवाल खड़ा होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh reaction on his father paid 10 lakh to aditya chopra for debut
ranveer singh - फोटो : instagram

रणवीर सिंह ने आगे कहा कि 'बॉलीवुड में करिअर बनाने के लिए के लिए मैंने बहुत स्ट्रगल किया है। मुझे अपने आप पर गर्व है। इंडस्ट्री में जो लोग स्ट्रगल के लिए आते हैं, अक्सर मुझे मैसेज करके पूछते हैं कि मैंने पैसे इकट्ठे कर लिए हैं अब आप बताइये कि यशराज बैनर के तहत कैसे लॉन्च हो सकता हूं।'

विज्ञापन
ranveer singh reaction on his father paid 10 lakh to aditya chopra for debut
gully boy - फोटो : twitter

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय आने वाले 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर की भूमिका में हैं जो डिवाइन की जिंदगी से प्रेरित है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed