फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब शादियों में नहीं नाचेंगे रणवीर सिंह, 2 करोड़ के ऑफर को चुटकियों में ठुकराया

Tue, 13 Feb 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh refused to give guest appearance in marriage instead of getting 2 crores price for it
Ranveer Singh
'पद्मावती' स्टार रणवीर सिंह जहां जाते हैं रौनक लगा देते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने कुछ फैंस को निराश कर दिया है। दरअसल रणवीर सिंह को एक शादी में गेस्ट अपीयरेंस के लिए ऑफर किया गया। खास बात यह है कि उनकी इस अपीयरेंस के लिए रणवीर को काफी मोटी रकम भी दी जा रही थी। बावजूद इसके उन्होंने वहां जाने से मना कर दिया।


 
Ranveer Singh refused to give guest appearance in marriage instead of getting 2 crores price for it
Ranveer Singh
बड़े-बड़े उद्योगपतियों की शादी में बॉलीवुड सितारों को बुलाने का चलन काफी पुराना है। कई बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ को भी ऐसी ही ग्रेंड शादियों का हिस्सा बनते भी देखा गया है। जहां उन्होंने डांस करके पार्टी में चार चांद लगा दिए। लेकिन रणवीर ने ऐसे एक न्योते के लिए साफ मना कर दिया।  

 
Ranveer Singh refused to give guest appearance in marriage instead of getting 2 crores price for it
Ranveer Singh
बता दें, रणवीर ने ऐसा करने के पीछे अपनी व्यस्तता का हवाला दिया। फिलहाल रणवीर फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनका मानना है कि वो इस वक्त अपनी इस फिल्म के अलावा  किसी और चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहते। खबरों की माने तो  रणवीर को इस शादी में 30 मिनट की मौजूदगी के लिए 2 करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed