सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ranveer Singh: बोल्ड फोटो पर ट्रोल करने वालों को रणवीर सिंह ने दिया करारा जवाब, कहा- मैं हजार लोगों के सामने….

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 22 Jul 2022 10:53 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आए दिन अपने ड्रेसिंग स्टाइल के साथ प्रयोग करने वाले रणवीर ने इस बार कुछ ऐसा किया कि वह पूरे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh reply on his bold photoshoot says i can take out my clothes in front of 1000 people
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आए दिन अपने ड्रेसिंग स्टाइल के साथ प्रयोग करने वाले रणवीर ने इस बार कुछ ऐसा किया कि वह पूरे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, अभिनेता ने हाल ही में अपना एक बोल्ड फोटोशूट कराया है। खास बात यह है कि इन तस्वीरों में अभिनेता न्यूड नजर रहे हैं। एक मैगजीन के लिए कराए गए इस फोटोशूट में अभिनेता बिना कपड़ों के पोज देते नजर आए। अभिनेता का यह अवतार इंटरनेट पर सामने आते ही तेजी से वायरल होने लगा और देखते ही देखते लोग उन्हें इस फोटोशूट के लिए जमकर ट्रोल करने लगे।

Trending Videos
Ranveer Singh reply on his bold photoshoot says i can take out my clothes in front of 1000 people
रणवीर सिंह - फोटो : social media

अपने इस न्यूड फोटोशूट को लेकर ट्रोल हो रहे अभिनेता ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने इस फोटोशूट पर बात करते हुए ट्रोल कर रहे लोगों को करारा जवाब दिया। इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि वह हजार लोगों के सामने भी कपड़े उतार सकते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अभिनेता के मुताबिक फिजिकली नेकेड होना उनके लिए आसान है, लेकिन लोग उन्हें ऐसा देखकर असहज हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh reply on his bold photoshoot says i can take out my clothes in front of 1000 people
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एक मैगजीन से बातचीत करते हुए रणबीर सिंह ने कहा कि वह फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान भी न्यूड हुए हैं। जब कुछ किरदारों में लोगों को उनकी आत्मा नजर आई तो उसे ही न्यूड होना कहते हैं। अपने लुक को लेकर अक्सर ट्रोल होने पर भी इस दौरान रणवीर सिंह ने दो टूक जवाब दिया। अभिनेता ने कहा कि मैं मेहनत करूंगा, पैसे कमाऊंगा और सिर से पैर तक गुची ब्रांड के कपड़े पहनूंगा अगर किसी को इससे दिक्कत है तो भाड़ में जाए।

Ranveer Singh reply on his bold photoshoot says i can take out my clothes in front of 1000 people
रणवीर सिंह वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि एक्टर ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। सामने आई इन तस्वीरों में रणवीर फुल कॉन्फिडेंस के साथ अपनी मस्क्यूलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। दरअसल, फैंस ने आज से पहले रणवीर का ऐसा अंदाज कभी नहीं देखा। यही वजह है कि उनके फैंस इन तस्वीरों को देख इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही में नेटफ्लिक्स के इंटरेक्टिव स्पेशल रणवीर वर्सेज वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे। वहीं, अब अभिनेता एक्ट्रेस आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed