सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Haryanvi Singer: बेहद खूबसूरत हैं हरियाणा की ये सिंगर्स, गाने और ठुमके लगाने में सपना चौधरी को भी करती हैं फेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 22 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Famous singers of Haryana other than Sapna Choudhary from Monika sharma to Renuka Panwar Ruchika Jangid
हरियाणा की फेमस सिंगर्स - फोटो : Instagram

बॉलीवुड और पंजाबी की तरह ही हरियाणवी गानों का खुमार भी लोगों पर चढ़ने लगा है। हरियाणवी गानों को अब हरियाणा ही नहीं हर जगह पहचान मिलने लगी है और यही वजह भी है कि सोशल मीडिया पर हरियाणवी गाने धूम मचाते हैं। हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी एक ऐसा नाम हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना के गाने लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देते हैं। लेकिन हरियाणवी इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी सिंगर हैं, जो गाने और ठुमके लगाने के मामले में इन दिनों सपना चौधरी को भी फेल कर रही हैं। आज हम आपको हरियाणा की कुछ फेमस सिंगर्स से मिलवाने जा रहे हैं, जिनके गानों ने धूम मचाई है।


 

Trending Videos
Famous singers of Haryana other than Sapna Choudhary from Monika sharma to Renuka Panwar Ruchika Jangid
मोनिका शर्मा - फोटो : Instagram

मोनिका शर्मा
मोनिका शर्मा अपने गीत 'जलेबी जुदा' से काफी लोकप्रिय हुई थीं। अक्सर ही मोनिका के गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। पिछले महीने रिलीज हुए उनके गाने 'जाट की सेटिंग' ने भी धमाल मचा दिया था। मोनिका के फेमस गानों में 'बलम कालो', 'बलम बावला', 'नागिन', 'हूर' जैसे कई गाने शामिल हैं। बता दें कि मोनिका शर्मा हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous singers of Haryana other than Sapna Choudhary from Monika sharma to Renuka Panwar Ruchika Jangid
रेणुका पंवार - फोटो : Instagram

रेणुका पंवार
रेणुका पंवार अपनी आवाज के बल पर आज इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। रेणुका हरियाणा के सबसे वायरल गाने '52 गज का दमन' के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 'भागा आला', 'डीजे पे नचुंगी', 'जौंगी पानी लेने', 'काला दमन' जैसे कई हिट गाने दिए हैं। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के बागपत खेकड़ा से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उन्हें नाम और प्रसिद्धि हरियाणवी गानों से मिली। हाल ही में उनका सपना चौधरी के साथ 'चक्की नीचे भूत' गाना आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

Famous singers of Haryana other than Sapna Choudhary from Monika sharma to Renuka Panwar Ruchika Jangid
रुचिका जांगिड़ - फोटो : Instagram

रुचिका जांगिड़
रुचिका जांगिड़ एक शानदार हरियाणवी गायिका हैं। उसकी आवाज बहुत प्यारी और आकर्षक है। रुचिका जांगिड़ ने 'दारा 497', 'नंदी के बीरा', 'काले के पापा', 'कोको कोला', '4जी का जमाना' जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए हैं। रुचिका भी उत्तर प्रदेश के शामली से ताल्लुक रखती हैं। 20 जुलाई को रुचिका का गाना 'थैंक यू' रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
 

विज्ञापन
Famous singers of Haryana other than Sapna Choudhary from Monika sharma to Renuka Panwar Ruchika Jangid
मनीषा शर्मा - फोटो : Instagram

मनीषा शर्मा
मनीषा शर्मा को हरियाणा की गुरलेज अख्तर के रूप में जाना जाता है। वह हरियाणा की पहली महिला सिंगर हैं, जिन्होंने बहुत ही शानदार माफिया गाने दिया है। उनके कुछ फेमस गाने में 'बदनाम गबरू', 'इनाम', 'सिस्टम' शामिल हैं। मनीषा की आवाज का हर कोई दीवाना है। हाल ही में उनके गाने 'बेईमान छोरा', 'कह दिया' और 'ठा ठा' काफी फेमस हुआ था। मनीषा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed