सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Photos of the day: दिशा पाटनी का कातिलाना अंदाज और अवनीत कौर का बोल्ड लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
disha patani latest sizzling photos and avneet kaur bold look today celebrity update in 10 pictures
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमा की दुनिया से रोजाना कोई न कोई नई अपडेट आती ही रहती है। जहां फैंस को अपने चहेते सेलिब्रिटी के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है तो वहीं सितारे भी लगातार अपने फैंस के साथ जुड़े रहना चाहते हैं और हर दिन अपनी लाइफ के खूबसूरत लम्हों को साझा करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।

Trending Videos
disha patani latest sizzling photos and avneet kaur bold look today celebrity update in 10 pictures
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी हर एक तस्वीर से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इस समय वह अपनी फिल्म एक विलेन रिटर्न के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। आज एक्ट्रेस एक बार फिर से सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी से जो तस्वीर साझा की है उसमें वह स्काई ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर आउटफिट में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani latest sizzling photos and avneet kaur bold look today celebrity update in 10 pictures
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। आज अवनीत कौर बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उन्हें डीप नेक गाउन में कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।

disha patani latest sizzling photos and avneet kaur bold look today celebrity update in 10 pictures
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शमशेरा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में रणबीर की दुल्हनिया एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है। जिसमें वह नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी है, उसपर कपूर लिखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने दर्शकों से फिल्म देखकर आने का अनुरोध भी किया है।

विज्ञापन
disha patani latest sizzling photos and avneet kaur bold look today celebrity update in 10 pictures
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणवीर सिंह इस समय अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कई लोग उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं तो वहीं कई उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि इन सब चीजों की परवाह न करते हुए रणवीर सिंह ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी साझा कर दी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed