{"_id":"5fead64a6c6ed21d6340064e","slug":"ranveer-singh-reveals-resolution-of-2021-to-give-official-status-to-sign-language","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हीरो नंबर वन रणवीर सिंह ने किया खुलासा, संकेत भाषा को आधिकारिक दर्जा दिलाना 2021 का संकल्प","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हीरो नंबर वन रणवीर सिंह ने किया खुलासा, संकेत भाषा को आधिकारिक दर्जा दिलाना 2021 का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से सबक लेते हुए रणवीर सिंह ने अपना खुद का म्यूजिक कारोबार तो शुरू कर दिया है, लेकिन उनका दिल अब भी उस बड़े काम के लिए दिन रात धड़कता है, जिसका बीड़ा उन्होंने साल 2020 में उठाया। ये मिशन है, भारतीय संकेत भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलवाना और इसे देश की 23वीं आधिकारिक भाषा बनाना। और, इसके लिए साल 2021 में रणवीर नए हौसलों और पूरी हिम्मत के साथ फिर जुटने वाले हैं।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : instagram/ranveersingh
साल 2020 के अनुभवों के बारे में बात करने पर रणवीर सिंह के चेहरे पर इस साल फैली महामारी से हुए नुकसान की पीड़ा साफ झलकती है। वह कहते हैं कि इस महामारी ने मीडिया व मनोरंजन उद्योग को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, इस दौरान अपनी म्यूजिक कंपनी के जरिए जितना बन सका उन्होंने कलाकारों की मदद करने का प्रयास जारी रखा। रणवीर की कंपनी ने इस दौरान एक नए कलाकार को साइन किया और कुल नौ म्यूजिक वीडियो डिजिटल माध्यमों के जरिए लॉन्च किए। उन्होंने कहा कि समय कैसा भी, मुश्किलें कितनी भी हों, उनकी कंपनी देसी कलाकारों को समर्थन और प्रोत्साहन देती रहेगी।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर इस बात पर खासा जोर देते हैं कि साल 2020 में वह और उनकी टीम भावी म्यूजिक सुपरस्टार्स की तलाश में हमेशा लगे रहे। ये एक ऐसा काम रहा जिस पर कोरोना महामारी भी असर नहीं डाल पाई। अपनी इस कोशिश में रणवीर ऐसे अनगढ़े गायक तलाशते रहते हैं जिनका पहले से संगीत उद्योग से कोई लेना देना रहा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : instagram/ranveersingh
रणवीर कहते हैं, “जब आप नए-नए कलाकारों की तलाश करने और उन्हें दुनिया के सामने लाने को अपना मिशन बनाते हैं, तो आपको हर दिन अपने उस संकल्प के साथ जीना ही होगा। साल 2020 मनोरंजन जगत के लिए चुनौतियों से भरा रहा है लेकिन मुझे खुशी है कि हम अपने सफर पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हमारे इस समूह में पूरी तरह समर्पित लोग शामिल हैं जो अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रहे हैं।”
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : instagram/ranveersingh
रणवीर सिंह ने इस साल भारतीय संकेत भाषा को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा बनाने की दिशा में काफी काम किया है। इसके लिए वह समाज के विभिन्न तबकों से लगातार समर्थन जुटाते रहे हैं। उनका इरादा अपने इस मिशन के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों का समर्थन जुटाना है। नए साल में वह अपने इस खास काम के लिए बनाई गई रणनीति का भी खुलासा करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।