बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘83’ के पहले हफ्ते में ही फ्लॉप हो जाने के साथ ही इसके हीरो रणवीर सिंह को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। सूत्र बताते हैं कि रणवीर सिंह की टेलीविजन पर अक्तूबर महीने में हुई बोहनी भी खास धमाकेदार नहीं रही है। शो की लगातार घटती रेटिंग के चलते चैनल ने उनका शो उम्मीद से पहले ही बंद करने का फैसला कर लिया है। इस शो के आखिरी एपीसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली गई है। इस विजुअल बेस्ड रियलिटी शो की जगह ही एकता कपूर का चर्चित धारावाहिक ‘नागिन’ लौट रहा है। ये इस धारावाहिक का छठा सीजन होगा।
Ranveer Singh: छोटे परदे पर भी नहीं चला रणवीर सिंह का जादू, ‘नागिन’ के आते ही होगी विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन कहलाने वाले रणवीर सिंह इस वीकएंड पर बीस साल पहले के हीरो नंबर वन यानी गोविंदा के साथ अपने शो ‘द बिग पिक्चर’ में धमाल करते दिखेंगे। शो की शूटिंग के समय ली गई जो तस्वीरें सामने आई हैं उनके मुताबिक इस शो में दोनों ने गोविंदा के गानों पर जमकर धमाल किया है। एक दो तस्वीरों में रणवीर को गोविंदा के पैरों में झुके हुए भी देखा जा रहा है। शो बनाने वालों के करीबियों की मानें तो इस तरह की तस्वीरें जानबूझकर सोशल मीडिया में उछाली जा रही हैं।
रणवीर सिंह अपनी पत्नी और हीरोइन नंबर वन कहलाने वाली दीपिका पादुकोण के साथ देश के सबसे मशहूर पॉवर कपल में गिन जाते हैं। दोनों की अलग अलग ब्रांड वैल्यू तो कमाल की है ही दोनों एक साथ मिलकर तो और भी बड़े ब्रांड बन जाते हैं, लेकिन इस बार फिल्म ‘83’ में दोनों को साथ देखने के लिए अपेक्षित संख्या में दर्शक सिनेमाघरों तक ही नहीं पहुंचे। फिल्म पहले वीकएंड तो क्या पहले हफ्ते में भी 100 करोड़ रुपये का कारोबार करती नहीं दिख रही। फिल्म ने मंगलवार को सिर्फ 6.70 करोड़ रुपये कमाए और फिल्म की अब तक की कुल कमाई सिर्फ 60.99 करोड़ रुपये हो सकी है।
फिल्म ‘83’ के प्रचार के दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर ही पूरा फोकस रखने से भी इस फिल्म का पूरा फोकस गड़बड़ाया। एक टीम की जीत पर बनी फिल्म के प्रचार में दोनों के फैशन की बातें ज्यादा हुईं और फिल्म की कम। फिल्म के फ्लॉप होने का रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू पर ये असर हुआ है कि उनका टीवी शो भी अब बंद होने जा रहा है।
इस बारे में कलर्स चैनल का कहना है कि अगले महीने उनके चैनल पर दो तीन नए शोज शुरू होने जा रहे हैं जिनमें ‘फना’ और ‘नागिन’ दोनों प्रमुख शोज हैं। इनमें से कोई एक ‘बिग बॉस’ की जगह और दूसरा ‘द बिग पिक्चर’ की जगह शुरू होगा।