'पद्मावत' विरोध के बीच रणवीर सिंह ने एक ऐसा दांव खेला है जिसके बाद शायद फिल्म का विरोध कम हो सकता है। रणवीर ने अलाउद्दीन के किरदार की नकारात्मकता को दिखाते हुए एक कोलार्ज शेयर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने खिलजी को Monster यानि शैतान या दरिंदा नाम भी दिया है।
{"_id":"5a659c304f1c1b6d268b5c1d","slug":"ranveer-singh-shares-monster-khilji-avatar-in-sanjay-leela-bhansali-film-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' विरोध के बीच पहली बार रणवीर सिंह ने खेला दांव, खिलजी का ये रूप खत्म कर सकता है विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' विरोध के बीच पहली बार रणवीर सिंह ने खेला दांव, खिलजी का ये रूप खत्म कर सकता है विवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ranveer Singh
रणवीर सिंह ने अपने इस ट्वीट में संजय लीला भंसाली के खिलजी को एक शैतान के रूप में परिभाषित किया है। पद्मावत के विरोध को देखते हुए रणवीर सिंह का खिलजी को एक शैतान के रूप में परिभाषित करना फिल्म के लिए मददगार साबित हो सकता है। वैसे भी खिलजी की गिनती क्रूर, वहशी, मक्कार और मौकापरस्त शासक के रूप में ही होती है। जो तस्वीर में खिलजी यानि रणवीर सिंह की आंखों में साफ देखा जा सकता है।
Ranveer Singh
फिल्म में खिलजी और रानी पद्मिनी के लव सीन को लेकर छिड़ा विवाद इस कदर बढ़ा कि संजय लीला भंसाली की फिल्म देश के 4 बड़े राज्यों में बैन हो गई। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म बैन को निराधार करार दिया लेकिन विवाद कम नहीं हुआ।
MONSTER#Khilji #Padmaavat pic.twitter.com/Z87TobQ5M3
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) January 22, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh
ऐसे में करणी सेना समेत विरोध में खड़े तमाम संगठनों तक रणवीर सिंह यही संदेश पहुंचाना जरूरी है कि भंसाली की इस पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी कोई हीरो नहीं, बल्कि खतरनाक विलेन है।
विज्ञापन
Ranveer Singh
हालांकि देशभर में तीन दिन बाद यानि 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावत के खिलाफ राजपूत संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राजपूत संगठन फिल्म की रिलीज रोकने के लिए हर तरह से हिंसा करने की बात भी कह रहे हैं। अब देखना ये होगा कि पद्मावत विवाद कौन सा मोड़ लेता है?