{"_id":"59f0703c4f1c1b74698b77b3","slug":"ranveer-singh-started-prepping-up-for-his-role-for-1983-world-cup-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल देव की भूमिका निभाएंगे रणवीर सिंह, शुरू हुआ प्रैक्टिस सेशन, देखिए PHOTOS","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल देव की भूमिका निभाएंगे रणवीर सिंह, शुरू हुआ प्रैक्टिस सेशन, देखिए PHOTOS
Thu, 26 Oct 2017 09:02 AM IST
Team Digital
Team Digital
Updated Thu, 26 Oct 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एनर्जी हाउस के नाम से मशहूर एक्टर रणवीर सिंह एक समय में कई काम कर सकते हैं। ये हम नहीं बल्कि उनकी एक्टिविटीज कह रही हैं। संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन में बिजी होने के बावजूद उन्होंने 1983 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम पर बन रही फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
2 of 5
बीते दिनों रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा में एक फुटबॉल ग्राउंड पर देखे गए। जहां शायद उनका प्रेक्टिस सेशन चल रहा होगा। बाद में उनके सह अभिनेता डिनो मोरिया भी उनके साथ ग्राउंड पर फुटबॉल खेलते देखे गए। खिलाड़ी या खेल को रूपहले पर्दे पर उतारना कभी भी आसान नहीं होता।
3 of 5
एक खिलाड़ी के रूप में दिखना और प्रदर्शन करना दोनों ही काफी अहम होता है। खेल या खिलाड़ियों पर बनी बायोपिक में पहले सुशांत सिंह राजपूत और उसके पहले प्रियंका चोपड़ा की मेहनत किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : ANI
फिल्म के बारे में निर्देशक कबीर खान ने कहा कि उनकी यह फिल्म कपिल देव की बायोपिक नहीं है बल्कि यह भारत के 1983 के क्रिकेट विश्व कप जीतने की कहानी है। रणवीर सिंह 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में होंगे। खास बात ये है कि खुद कपिल देव ही अभिनेता रणवीर सिंह को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि भारत ने 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में इंग्लैंड में विश्व कप जीता था। फिल्म के लिए पूरी टीम क्रिकेट की तैयारी से गुजरेगी। एक बूट कैंप होगा जहां अभिनेताओं को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी जाएगी। 1983 की विश्वकप विजेता टीम भी फिल्म में मदद करेगी। जिसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।