फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर ने बचपन की इस दोस्त को दिया सरप्राइज, शूटिंग कैंसिल करके पहुंच गए रैंप पर शो स्टॉपर बनने

Sat, 19 Oct 2019 07:19 AM IST
Mishra Mishra मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 19 Oct 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
ranveer Singh surprised his childhood friend and did ramp walk
Ranveer Singh - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के नंबर वन हीरो रणवीर सिंह निजी जिंदगी में भी एक नंबर हैं। रिश्तों को निभाने के लिए मशहूर रणवीर ने हाल ही में कुछ ऐसा किया जिसकी खुद उनकी दोस्त को उम्मीद नहीं रही होगी। लेकिन, बचपन की अपनी इस दोस्त के लिए रणवीर ने न सिर्फ अपनी सारी शूटिंग कैंसिल कर दी बल्कि उनके डिजाइन किए कपड़े पहनकर रैंप पर भी उतर गए।


 
ranveer Singh surprised his childhood friend and did ramp walk
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मशहूर डिजाइन सिमोन खंबाटा और रणवीर सिंह ने बचपन में साथ में गुजारा है। दोनों की दोस्ती तब की है जब वे 11 साल के थे। दोनों ने पिकनिक खूब साथ में मनाईं हैं और घूमे भी दोनों खूब जमके हैं। लेकिन, जब से रणवीर सुपरस्टार बने दोनों का मिलना जुलना काफी कम हो गया। लगातार शूटिंग में व्यस्त रहने के चलते रणवीर चाहकर भी समय नहीं निकाल पा रहे थे। 

 
ranveer Singh surprised his childhood friend and did ramp walk
Ranveer Singh - फोटो : instagram
इस बार रणवीर मुंबई में थे तो उन्हें पता चला कि सिमोन अपना वेडिंग कलेक्शन पेश करने जा रही हैं। बस फिर क्या था, रणवीर ने अपनी इस दोस्त को सरप्राइज देने का फैसला कर डाला। सारी शूटिंग कैंसिल कराई। सिमोन की डिजाइन की हुई कॉस्ट्यूम मंगाई और पहुंचे गए शो पर अपना टाइम आएगा गाते गाते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer Singh surprised his childhood friend and did ramp walk
ranveer - फोटो : ranveer
रणवीर की इस दरियादिली पर सिमोन को तो जैसे यकीन ही नहीं हुआ। इतने बड़े सरप्राइज के लिए वह भी तैयार नहीं थी। रणवीर उनके डिजाइन किए कपड़े पहन रैंप पर उतरे तो सिमोन का बचपन याद आ गया है। वह कहती हैं, “रणवीर ने फिर एक बार मेरा दिल लूट लिया। मैं तो तब से जानती थी कि ये सुपरस्टार बनेगा, जब ये गोविंदा के गानों पर डांस किया करता था। लेकिन, सुपरस्टार बनने के बाद भी उसमें वो सारे गुण बाकी हैं, जो उसे एक  बेहतरीन इंसान बनाते हैं।”

अस्पताल से आते ही अमिताभ बच्चन ने 'बहू' को लेकर किया ट्वीट, लिखी दिल की बात
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed