बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी की थी। वहीं, इन दिनों कपल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिस वजह से फैंस चिंतित हो गए थे। दरअसल, एक ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि दीपिका और रणवीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अब इस खबर पर अभिनेता का रिएक्शन सामने आया है।
Deepika-Ranveer: शादी के चार साल बाद रणवीर-दीपिका के रिश्ते में आई दरार? अभिनेता ने बताया अपने रिश्ते का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की, जिसके बाद से ही फैंस काफी खुश हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस ट्वीट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी, जो अब रणवीर सिंह के बायन के बाद से दूर हो गई है। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता कहते नजर आ रहे हैं कि टचवुड...हम दोनों 2012 में मिले और डेटिंग शुरू की। इस साल हम दोनों को साथ में 10 साल हो गए हैं।
Meanwhile: Ranveer about Deepika in today’s event #DeepikaPadukone #RanveerSingh #Deepveer https://t.co/Jn6vfb3ZKs pic.twitter.com/MTS7GfzpjZ
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के सेट से शुरू हुई थी। इस फिल्म में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। वहीं, इसके बाद दोनों 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 83 में भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को भी लोग काफी पसंद करते हैं। बता दें कि दीपिका इन दिनों अपनी खराब सेहत को लेकर भी चर्चा में हैं। बीते दिनों अपने अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।
KRK: दोस्तों के बहाने केआरके ने की विक्रम वेधा की तीखी आलोचना, फिल्म के एक्शन को बताया भोजपुरी से भी खराब
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' फिल्म में दिखाई देंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी, जिसमें जॉन अब्राहिम भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, रणवीर सिंह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आने वाले हैं।
Amrita Prakash: 15 साल में इतनी बदल गई हैं फिल्म विवाह की ‘छुटकी’, लेटेस्ट तस्वीरें देख उड़े फैंस के होश