बॉलीवुड की दुनिया जितनी चमकीली है उतनी ही ज्यादा स्याह भी है। फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक देखकर ज्यादातर लोग हीरो या हीरोइन बनने का सपना लिए मुंबई पहुंच जाते हैं। लेकिन यहां आकर ही उन्हें असली सच्चाई का पता चलता है। कास्टिंग काउच फिल्म इंडस्ट्री का एक काला सच है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को इसका सामना करना पड़ा है। समय-समय पर कई बार ये बातें सामने भी आई हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि केवल अभिनेत्रियां ही नहीं बल्कि अभिनेता भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ा है।
Bollywood: अभिनेत्रियां ही नहीं ये अभिनेता भी हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर रणवीर सिंह मौजूदा समय के बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्हें भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ चुका है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि शुरुआती दिनों में जब वह फिल्मों में काम के लिए संघर्ष कर रहे थे तो एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें कास्टिंग काउच की पेशकश की थी। यह सुनकर अभिनेता बिलकुल हैरान रह गए थे।
आयुष्मान खुराना की गिनती बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं में होती है। छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर तय करने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि एक निर्देशक ने उनसे फेवर मांगने की कोशिश की थी लेकिन आयुष्मान ने उन्हें तुरंत इनकार कर दिया था।
एक्टर राजीव खंडेलवाल कास्टिंग काउच को लेकर सनसनीखेज खुलासा कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में काम देने के लिए अपने ऑफिस बुलाया और उसके बदले उसने एक्टर को कमरे में जाने के लिए कहा लेकिन राजीव ने तुरंत इससे इनकार कर दिया।
करणवीर टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा हैं। फिल्म में रोल के लिए उन्हें भी इस तरह का ऑफर दिया जा चुका है। एक्टर ने बताया था कि ऑडिशन के दौरान कास्टिंग डायरेक्टर बातों-बातों में उन्हें छूने लगे जिसके बाद एक्टर ने उसके इरादे भांप लिए और तुरंत वहां से वापस लौट आए।