{"_id":"62cb00604ab1a40bfc546383","slug":"ranveer-singh-to-become-shah-rukh-khan-s-neighbour-finalises-119-crore-deal-with-father-jugjeet-sundersingh-bhavnani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: शाहरुख खान के पड़ोसी बनने जा रहे हैं रणवीर सिंह! पिता संग मिलकर फाइनल की करोड़ों की डील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: शाहरुख खान के पड़ोसी बनने जा रहे हैं रणवीर सिंह! पिता संग मिलकर फाइनल की करोड़ों की डील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कॉफी विद करण में आने के बाद ही अपने स्टेटमेंट्स के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि जल्द ही अभिनेता बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के पड़ोसी भी बनने वाले हैं। रणवीर सिंह और उनके पिता ने एक कोरोड़ों की डील फाइनल की है, जिससे वह किंग खान के बंगले मन्नत के पास ही एक संपत्ति के मालिक बन गए हैं।
2 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया रिपोर्टेस की मानें तो रणवीर सिंह और उनके पिता जुगजीत सुंदरसिंह भवनानी की फर्म ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी ने 119 करोड़ रुपये में एक रियल एस्टेट सौदा किया है। अब वह बांद्रा में 19 कार पार्किंग के साथ क्वाड्राप्लेक्स के भी मालिक बन गए हैं। इस डील से न केवल उन्हें बैंडस्टैंड से समुंद्र का नजारा दिखने को मिलेगा बल्कि वह शाहरुख खान के पड़ोसी भी बन जाएंगे।
3 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट्स के अनुसार, दस्तावेजों में 8 जुलाई, 2022 को ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी ने निर्माणाधीन सागर रेशम सहकारी आवास की 16वीं से 19वीं मंजिल पर फैले क्वाड्राप्लेक्स के लिए डील साइन कर ली है। इन दस्तावेजों से पता चलता है कि एनॉर्म नागपाल रियल्टी एलएलपी विक्रेता है, जबकि ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी खरीदार है। फर्म की ओर से जुगजीत सुंदरसिंह भवनानी ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। बता दें कि यह सोसायटी, बीजे रोड, बैंडस्टैंड, बांद्रा पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार क्वाड्राप्लेक्स के लिए कुल 118.94 करोड़ का भुगतान किया गया है, जबकि पंजीकरण के लिए भुगतान की गई स्टांप ड्यूटी 7.13 करोड़ है। इस प्रॉपटी का कारपेट एरिया 11,266 वर्गफुट है, जिसमें 1,300 वर्गफुट टेरेस शामिल है। यदि टेरेस का एरिया न जोड़ा जाए तो प्रति वर्ग फुट की दर 1.05 लाख है। हालांकि इस बारे में किसी का कोई बयान सामने नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।