{"_id":"60db53928ebc3ebb653dcdc5","slug":"ranveer-singh-to-collaborate-with-bear-grylls-for-his-digital-debut-shooting-will-take-place-in-siberia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: पीएम मोदी और रजनी के बाद अब रणवीर संग लगेगी जान की बाजी, बेयर के अगले डेयर की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: पीएम मोदी और रजनी के बाद अब रणवीर संग लगेगी जान की बाजी, बेयर के अगले डेयर की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम मोदी, रजनीकांत और रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी तीन पूरी हो चुकी फिल्मों की रिलीज की राह तक रहे अभिनेता रणवीर सिंह टेलीविजन के बाद अब अपने डिजिटल डेब्यू की तैयारी कर चुके हैं। ‘अमर उजाला’ ने ही आपको सबसे पहले खबर दी थी कि रणवीर सिंह इसी मॉनसून सीजन में छोटे परदे पर एक गेम शो से डेब्यू करने वाले हैं। और, अब खबर है कि रणवीर सिंह ने इसी साल अपने डिजिटल डेब्यू की शूटिंग करने की भी तैयारी कर ली है। ये शूटिंग इस साल सर्दियों में दुनिया के सबसे ठंडे इलाकों में से एक सर्बिया में होगी, इसके लिए रणवीर शूटिंग से पहले खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तैयार भी करने वाले हैं। रणवीर का ये शो दुनिया भर में अपने रोमांचक शोज के लिए प्रसिद्ध बेयर ग्रिल्स के साथ होगा। रणवीर सिंह की आखिरी फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी और तब से रणवीर के प्रशंसक उनको बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। बेयर ग्रिल्स इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनेता रजनीकांत के साथ भी रोमांचक शोज बना चुके हैं।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह और बेयर ग्रिल्स की नेटफ्लिक्स के एक शो के लिए साथ आने की चर्चाएं जोरों पर हैं। जानकारी के मुताबिक इस शो के लिए रणवीर सिंह और बेयर ग्रिल्स की टीम लंबे समय से बातें करती रही है। ये तो तय है कि ये शो नेटफ्लिक्स के लिए बन रहा है लेकिन अभी सीरीज का बजट और इसके दोनों कलाकारों की फीस फाइनल होना बाकी है।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेटफ्लिक्स भी इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित है। नेटफ्लिक्स देश में सबसे महंगा ओटीटी है लेकिन इस ओटीटी पर भारतीय कंटेंट ही सबसे कमजोर माना जाता है। भारतीय कहानियों में भी सेक्स, गालियों और हिंसा से भरपूर सीरीज व फिल्में बनाने के पीछे भागते रहे नेटफ्लिक्स से इस मामले में प्राइम वीडियो ने काफी लंबी लीड ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गली बॉय का सीन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बताया जाता है कि अपनी तरह के सबसे अनोखे इस शो में रणवीर सिंह खुद को ही चुनौती देने वाले हैं। रणवीर सिंह को काफी मेहनती कलाकार माना जाता है और लोगों ने उनकी मेहनत निर्देशक संजय लीला भंसाली के सेट पर देखी भी खूब है। रणवीर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ के बाद दोबारा करण जौहर की फिल्म में जोड़ी बनने की चर्चाएं भी इन दिनों खूब हैं और ‘गली ब्वॉय’ ही दोनों की रिलीज आखिरी फिल्म भी है।
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह की तीन फिल्में इन दिनों रिलीज की कतार में हैं। सबसे पहले तो वह रिलायंस एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगे। उसके बाद भारतीय टीम की क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली जीत पर बनी उनकी फिल्म ‘83’ रिलीज होने वाली है। इसके बाद फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ आएगी जिसमें वह बहुत ही बिंदास किरदार में नजर आने वाले हैं और उसके बाद उनकी रोहित शेट्टी के साथ बनी फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज होगी। निर्देशक शंकर की फिल्म ‘अन्नियन’ की हिंदी रीमेक भी रणवीर ने हाल ही में साइन की है। आलिया भट्ट का करियर इन दिनों थोड़ा संकट में है। उनकी दो फिल्में ‘कलंक’ और ‘सड़क 2’ बैक टू बैक सुपरफ्लॉप हो चुकी है। और, उनकी अगली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का पूरा दारोमदार उन्हीं के कंधों पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।