{"_id":"5caff9b8bdec2214516f5eff","slug":"ranveer-singh-upcoming-film-83-will-release-in-3-indian-language","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन भाषाओं में रिलीज होगी '83', रणवीर की पहली फिल्म को हासिल होगी ये उपलब्धि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन भाषाओं में रिलीज होगी '83', रणवीर की पहली फिल्म को हासिल होगी ये उपलब्धि
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ranveer singh
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमा के वीर रणवीर सिंह की क्रिकेट के मैदान के रनवीर बनने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर बन रही इस फिल्म को लेकर मिल रही प्रतिक्रिया के चलते फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने अब इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज करने का फैसला किया है।
2 of 4
ranveer singh
- फोटो : file photo
फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और इसकी शूटिंग की पूरी तैयारी हो चुकी है।रणवीर सिंह बुधवार की दोपहर अपना हिमाचल प्रदेश का ट्रेनिंग कैंप पूरा करके मुंबई लौट चुके हैं। इस कैंप के दौरान वह कपिल देव से लेकर 1983 वाली टीम में शामिल तमाम दूसरे खिलाड़ियों से मिले और उनसे टिप्स लिए।
3 of 4
ranveer singh
- फोटो : अमर उजाला
धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट से पहले क्रिकेट में कपिल देव का नटराज शॉट बहुत मशहूर रहा है। जब वह एक पैर पर खड़े होकर बिल्कुल नटराज की स्टाइल गेंद को लेग साइट पर फ्लिक किया करते थे तो खिलाड़ियों के बीच से जगह बनाने की उनकी इस अदा के करोड़ों दीवाने हुआ करते थे। इस कैंप में रणवीर ने सबसे ज्यादा मेहनत इसी शॉट को परफेक्ट करने में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ranveer singh
- फोटो : अमर उजाला
अपने इस क्रिकेट कैंप को समाप्त करने से पहले रणवीर ने फिल्म के लिए बनी पूरी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ उसी अंदाज में तस्वीरें भी खिंचाई, जिस अंदाज में कपिल देव की टीम ने 1983 वर्ल्ड कप में खिंचवाई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।