फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी पूरी होने से पहले ही रणवीर सिंह के लिए आई ये बुरी खबर , कोर्ट पहुंचा ये बड़ा मामला

Thu, 15 Nov 2018 06:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh will face legal notice before marriage
ranveer singh

एक तरफ जहां इटली में रणवीर और दीपिका अपनी प्राइवेट शादी में बिजी हैं तो वहीं दूसरी ओर सिंबा के नाम लीगल नोटिस आया है। गौरतलब है कि शादी से पहले ही रणवीर सिंह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बता दें कि रणवीर की अपकमिंग फिल्म सिंबा के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। फिल्म सिंबा पर एक कंपनी ने कॉपीराइट के तहत दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दर्ज करवाया है...आइए जानते हैं क्या पूरा मामला...

ranveer singh will face legal notice before marriage
Simmba

फिल्म सिंबा पर एक पेय कंपनी ने लीगल नोटिस डाला है। यह पेय कंपनी बीयर के ब्रांड के लिए मशहूर है। फिल्म सिंबा के डायरेक्टर रोहित शेट्टी पर कंपनी ने ट्रेडमार्क के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इसके लिए पेय कंपनी ने दिल्ली हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।  ऐसे में रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' रिलीज होने से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गई है।

ranveer singh will face legal notice before marriage
simmba

दरअसल, यह ब्रेवरेज कंपनी छत्तीसगढ़ की है। कंपनी ने लीगल नोटिस में फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति जताई है। कंपनी का कहना है कि यह सिंबा के नाम को लेकर कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया है क्योंकि कंपनी इस नाम से बीयर और नॉन-अल्कोहलिक पेय पदार्थ बेचती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh will face legal notice before marriage
सिंबा

बता दें कि कपंनी इसी नाम से कपड़े, ताश के पत्ते और अन्य चीजें बेच रही है। कंपनी ने दावा किया कि वह साल 2015 से सिंबा नाम से अपने प्रोडक्ट्स बेच रही है। कंपनी का कहना है कि फिल्म बनाने से पहले ऐसी कोई अनुमति नहीं ली गई।

विज्ञापन
ranveer singh will face legal notice before marriage
SIMMBA

वहीं, दिल्ली हाइकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है और रोहित को इस पर जवाब देने के लिए लीगल नोटिस भी भेजा गया है। माना जा रहा है कि अगर रोहित इस नोटिस पर रिस्पांस नहीं करते हैं तो 4 दिसंबर को इस पर सुनवाई होगी। बात करें फिल्म की कहानी की तो बता दें कि यह एक पुलिसवाले की कहानी है जिसका नाम सिंबा है। फिल्म में एक्शन और जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म करण जौहर के बैनर तले बन रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed