पिछले कुछ महीने से कोरोना वायरस के केस में कमी देखी जा रही है लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की हिदायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दे चुके हैं। बॉलीवुड के कई सितारे भी कोरोना की चपेट में आए थे। अब अभिनेता रणवीर शौरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
रणवीर शौरी का कोरोना टेस्ट निकला पॉजिटिव, अभिनेता ने खुद को किया क्वारंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर ने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हल्के लक्षण हैं। मैं क्वारंटीन में हूं।'
I have tested positive for #COVID19. Symptoms are mild. Am quarantining.
दिशा रवि पर ट्वीट कर ट्रोल हुए थे रणवीर
रणवीर शौरी सोशल मीडिया पर बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। रणवीर शौरी ने ट्विटर पर अपने एक कमेंट में राजनीतिक चर्चाओं में हिस्सा लेने वाले और सक्रिय रहने वाले छात्रों की अलोचना की थी। उन्होंने पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेर लिया था।
रणवीर शौरी ने कहा था कि छात्र छात्राओं को राजनीति से दूर ही रहना चाहिए। उन्हें बीच में नहीं बोलना चाहिए। एक पत्रकार के ट्वीट पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसमें दिशा की गिरफ्तारी को लेकर चिंता जताई गई थी। उन्होंने कहा कि छात्रों को राजनीति से दूर रखना दरअसल अच्छी चीज है।
फिल्मों की बात करें तो रणवीर शौरी हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म लूटकेस में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने इरफान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम भी की थी। फिल्मों के अलावा रणवीर वेब सीरीज में भी सक्रिय हैं।
सलमान के सामने टीआरपी मुकाबले में उतरीं माधुरी दीक्षित, मुंबई में समंदर की लहरों के बीच हुई शो की लॉन्चिंग