बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बहन और पटौदी खानदान की बेटी सबा अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार और पैतृक घर पटौदी पैलेस की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान के बचपन की एक फोटो साझा की है। इन तस्वीरों में सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान के बचपन की तस्वीरें की हैं। साथ ही इन तस्वीरों में शर्मीला टैगोर और मंसूर अली ख़ान के शादी की भी तस्वीरें हैं।
नवाब मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर की अनदेखी तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का दिल 60s की टॉप एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर पर आ गया। लेकिन मोहब्बत की राह यहां भी कठिन थी, क्योंकि टाइगर पटौदी नवाब खानदान से थे और शर्मिला बॉलीवुड एक्ट्रेस। दोनों के धर्म अलग थे, लेकिन इश्क बदस्तूर जारी था।
रिश्ते के शुरुआती दिनों में टाइगर पटौदी ने शर्मिला टैगोर को गिफ्ट में रेफ्रिजरेटर दिया था। इसके अलावा एक किस्सा यह भी मशहूर है कि क्रिकेट के मैदान में मंसूर अली खान शर्मिला टैगोर का स्वागत छक्के से किया करते थे। इतिहासकारों की मानें तो शर्मिला टैगोर को निकाह के लिए भोपाल की आखिरी नवाब और टाइगर पटौदी की मां साजिदा सुल्तान की शर्त माननी पड़ी। जिसके लिए शर्मिला ने बिना सोचे हां कर दी थी। इस्लाम धर्म अपनाकर शर्मिला टैगोर आयशा सुल्तान हो गईं और 27 दिसम्बर साल 1969 में दोनों का निकाह हो गया। इस वजह से भी ये शादी की चर्ची दुनियाभर में थी।
शर्मिला टैगोर इस तस्वीर में अपनी बेटी सबा अली खान के साथ दिख रही हैं। बता दें कि सबा, सैफ से छोटी और सोहा से बड़ी हैं। सैफ और सोहा में एक्टिंग का हुनर अपनी मां शर्मिला टैगोर से आया लेकिन सबा हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं। फैमिली फंक्शन के अलावा वो कहीं भी नजर नहीं आती हैं। प्रोफेशन से सबा एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का जन्म 5 जनवरी 1941 को भोपाल के नवाब खानदान में हुआ था। सौरव गांगुली और विराट कोहली की गिनती आक्रामक कप्तानों में होती है, लेकिन टीम इंडिया में आक्रामकता के साथ शुरुआत करने का श्रेय मंसूर अली खान पटौदी को जाता है।