बिग बॉस 13 से चर्चा में आईं रश्मि देसाई अब घर से बाहर आकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोल रही हैं । पिछले दिनों दिए इंटरव्यू में रश्मि ने अरहान खान, सिद्धार्थ शुक्ला और अपने पूर्व पति नंदीश संधु को लेकर काफी कुछ बताया । अब रश्मि ने अपनी मां से अनबन को लेकर भी बात की है ।
रश्मि देसाई ने सालों तक मां से क्यों बात नहीं की थी, पहली बार बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रश्मि ने कहा, मां और मेरे रिश्ते में काफी मुश्किलें आई थीं। ऐसा भी एक वक्त आया था जब हमारे बीच बातचीत भी बंद हो गई थी। जेनरेशन गैप की वजह से ये सब हुआ । मेरी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। मैं हमेशा चाहती थी कि मेरी जिंदगी में कोई ऐसा हो जो बच्चे की तरह मुझे प्यार करे।'
'मैं अपने घर की जिम्मेदार बेटी थी। मेरे कंधों पर बहुत जिम्मेदारियां थीं जिन्हें मुझे पूरा करना था। बिग बॉस ने मुझे वो सब दिया जिसकी मुझे जरूरत थी। मैं अपने परिवार को शुक्रिया कहना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे समझा। हम सभी ने एक-दूसरे से माफी मांगी और अब हमारे बीच सब ठीक है ।'
बता दें कि रश्मि देसाई ने साल 2012 में एक्टर नंदीश संधु से शादी की थी । लव मैरिज के बावजूद इनका तलाक 6 साल बाद हो गया था । इस पर उन्होंने कहा था, 'प्यार में पड़ना और नंदीश से शादी करना पूरी तरह से मेरा फैसला था। हालांकि कुछ सालों के बाद हम दोनों अलग हो गए। वह दौर बहुत तनावपूर्ण था ।'
रश्मि ने बताया कि इस दौरान वो डिप्रेशन से भी गुजरीं । वो तलाक कभी नहीं लेना चाहती थीं और अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी । रश्मि ने बताया, 'अगर आप इस चीज को तुरंत नहीं रोकते हैं तो ये बार-बार होगा । अगर हमारी सोच नहीं मिल रही तो अलग होना ही बेहतर है । खुद की इज्जत के लिए ऐसा करना जरूरी है । शारीरिक शोषण के 6 साल बाद मैंने उससे तलाक ले लिया था ।'
शहनाज से शादी कर सकते हैं सिद्धार्थ शुक्ला, पहली बार इंटरव्यू में खुद किया इशारा