फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika-Chhaava: नाक में नथ-माथे पर बिंदिया, महारानी येसूबाई के किरदार में रश्मिका मंदाना का लुक जारी

Tue, 21 Jan 2025 11:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 21 Jan 2025 11:57 AM IST
सार

Rashmika Mandanna-Chhaava: मैडॉक फिल्म्स ने कुछ ही देर पहले फिल्म छावा से रश्मिका मंदाना का लुक जारी किया है। इस फिल्म में रश्मिका महारानी येसूबाई के किरदार में नजर आएंगी। इस लुक के साथ निर्माताओं ने छावा के ट्रेलर रिलीज की भी जानकारी शेयर की है।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna as maharani yesubai look goes viral from chhaava movie with vicky kaushal
महारानी येसूबाई के किरदार में रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
फिल्म छावा से कुछ ही दिन पहले विक्की कौशल का संभाजी महाराज के किरदार में कई नए पोस्टर जारी किए गए थे। अब आज कुछ ही मिनटों पहले रश्मिका मंदाना का महारानी येसूबाई के किरदार में लुक जारी किया गया है। साथ ही फिल्म छावा के ट्रेलर की जानकारी भी दी है कि कब फिल्म छावा का ट्रेलर रिलीज होगा।


 
Rashmika Mandanna as maharani yesubai look goes viral from chhaava movie with vicky kaushal
छावा से रश्मिका के दो पोस्टर जारी - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
मैडॉक फिल्म्स ने कुछ ही देर पहले फिल्म छावा से रश्मिका मंदाना का लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा 'प्रत्येक महान राजा के पीछे, बेजोड़ ताकत वाली एक रानी खड़ी होती है। स्वराज्य का गौरव - महारानी येसुबाई के रूप में रश्मिका मंदाना का परिचय।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


Rashmika Mandanna as maharani yesubai look goes viral from chhaava movie with vicky kaushal
महारानी यशुबाई के किरदार में रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म छावा से रश्मिका के महारानी यशुबाई के किरदार में दो पोस्टर जारी किए हैं। एक पोस्टर में रश्मिका मंदाना मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस नए लुक में रश्मिका हैवी ज्वैलरी के साथ किसी को निहारती दिख रही हैं। वहीं एक और तस्वीर भी है, जिसमें रश्मिका बेहद सीरियस नजर आ रही हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna as maharani yesubai look goes viral from chhaava movie with vicky kaushal
छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
रश्मिका के इस लुक के साथ फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी भी शेयर की है कि फिल्म छावा का ट्रलर कल रिलीज होगा। यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। मैडॉक फिल्म्स ने छावा को प्रोड्यूस किया है। इसके निर्देशक लक्ष्मण उतेकर हैं। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज होगा। 

यह भी पढ़ें:
Border 2-Varun: बेबी जॉन फ्लॉप होने के बाद यूजर्स को बॉर्डर 2 से हैं उम्मीदें, वरुण ने बीटीएस वीडियो किया शेयर
 
विज्ञापन
Rashmika Mandanna as maharani yesubai look goes viral from chhaava movie with vicky kaushal
फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
छावा के अलावा विक्की कौशल निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म महावतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की चिरंजीवी परशुराम भगवान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया जा चुका है, जिसमें विक्की के लुक की काफी प्रशंसा हुई थी। फिल्म महावतार योद्धा चिरंजीवी परशुराम की कहानी पर आधारित होगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में क्रिसमस के मौके पर साल 2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:
Salman Khan: सलमान खान के साथ यूलिया की रोमांटिक तस्वीर, करीब खड़े दिखे दोनों, चेहरे पर दिखी प्यारी मुस्कान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed