वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पूरी दुनिया पर अपना कहर बरपा रहा है। भारत में इस महामारी के चलते 1223 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि 37 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इसी खतरे से निपटने के लिए एक बार फिर देश में लागू लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस बार इलाकों को रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन्स में बांटकर कुछ छूट दी गई है। इसमें शराब और पान की दुकानों का खुलना भी शामिल है। लेकिन सरकार के इस फैसले से कुछ लोग खुश नहीं हैं।
शराब और पान की दुकान खुलने के फैसले से नाराज रवीना टंडन, बोलीं- थूकना फिर से शुरू हो जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इस फैसले से खासा नाराज हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। रवीना ने समाचार एजेंसी ANI के उस ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें शराब की दुकानों को खोले जाने की अनुमति के बारे में बताया गया है।
रवीना ने रीट्वीट करते हुए लिखा, 'पान/गुटखा की दुकानों के लिए खुशी मनाओ। बहुत अच्छा, थूकना फिर से शुरू किया जाएगा। कमाल है। रवीना के ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Yaaay for paan/gutka shops! Excellent, the spitting starts again! Wonderful!! https://t.co/KRyOv7HcKT
रवीना के अलावा जावेद अख्तर ने भी इस फैसले पर एतराज जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें खोलने से विनाशकारी परिणाम सामने आएंगे। ऐसे किसी भी मामले में सभी सर्वेक्षणों के अनुसार आजकल घरेलू हिंसा काफी हद तक बढ़ गई है। वहीं, शराब बच्चों और औरतों के लिए इन दिनों को और भी ज्यादा खतरनाक बना देगी।'
Opening liquor shops during the lock down will only bring disastrous results . In any case according to all the surveys nowadays domestic Violence has increased to a large extent .liquor will make these days even more dangerous of for women and children .
गौरतलब है कि ग्रीन जोन में खुलने वाली इन शराब की दुकानों पर खरीददारों को छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी। इसके साथ ही दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग खड़े नहीं हो सकेंगे।
आग में कूदकर सुनील दत्त ने बचाई थी नरगिस की जान, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी