रवीना टंडन ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली रवीना का आज जन्मदिन है। 26 अक्टूबर 1974 को पैदा हुईं रवीना को बॉलीवुड में 27 साल से ज्यादा चुके हैं। उनका नाम एक वक्त पर अजय देवगन के साथ जुड़ा था। कहा तो ये तक जाता है कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।
रवीना टंडन के जन्मदिन से शाहरुख खान के खुलासे तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म 'गजनी' से करियर की शुरुआत करने वाली दक्षिण भारतीय हीरोइन असिन थोट्टुमकल ने धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा में अपने कदम जमाए, कारोबारी परिवार की इस बेटी ने बॉलीवुड में अपना बेहतरीन जादू भी चलाया, लेकिन अब वो फिल्मी दुनिया से दूर चली गई हैं, 26 अक्टूबर 1985 को केरल में असिन का जन्म हुआ था। आज उनका जन्मदिन है।
शादी के बाद इस एक्ट्रेस ने छोड़ दिया बॉलीवुड, एक साल तक बेटी को छिपाकर रखा
अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने बीते दिनों एक बयान को लेकर निशाने पर आ गए थे। उन्होंने रामलीला की तुलना चाइल्ड पोर्न से की थी। उन्होंने कहा था कि इससे अल्पसंख्यकों में डर का माहौल फैलता है। इस बयान के बाद प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ गई हैं, उनके खिलाफ शिकायत दी गई है।
रामलीला की तुलना चाइल्ड पोर्न से करने पर फंसे प्रकाश राज, सुप्रीम कोर्ट के 5 वकीलों ने दी शिकायत
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अपने काम के बीच भी वो समय निकालकर ट्विटर पर अपने फैंस से रूबरू होते हैं। दिल की बात कहनी हो या फिर किसी की तारीफ करनी हो, अमिताभ बिना देरी किए उसे शेयर कर देते हैं। हाल में बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक प्यारी सी बच्ची का वीडियो शेयर किया है। यकीन मानिए आप भी इस बच्ची की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
VIDEO: इस बच्ची की क्यूटनेस के अमिताभ बच्चन भी हुए दीवाने, आप भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने फिल्मी सफर को लेकर बोला है कि वह अभिनय छोड़ने वाले थे जब उन्होंने फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन में खुद के लुक को काफी भद्दा देखा। शाहरुख खान हाल ही में दिल्ली में हुए एक आयोजन में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी फिल्मी सफर के बारे में ढेर सारी बातें कीं और खुलासे भी किए। यहां शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया।
इस फिल्म में खुद के लुक को देख ऐसा सोचने लगे थे शाहरुख, कहा- 'लगता था नहीं बन पाउंगा एक्टर'