फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raveena Tandon: रवीना की बेटी राशा के साथ एयरपोर्ट पर बदसलूकी, गुस्साई एक्ट्रेस ने जमकर लगाई लताड़

Thu, 06 Apr 2023 06:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 06 Apr 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon daughter Rasha Thadani gets pushed by man for selfie actress angrily reacts know in detail
रवीना टंडन, राशा - फोटो : social media

बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में पॉपुलर अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का नाम भी शामिल है। कभी किसी जमाने में जिस तरह रवीना अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाया करती थीं कुछ उसी तरह राशा भी फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर देती हैं। सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा एक्टिव रहने वाली राशा थडानी वैसे तो अपनी तस्वीरों और लुक्स के लिए अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन आज उनके सुर्खियों में आने की वजह राशा का लुक नहीं बल्कि उनके साथ हुई बदसलूकी है। जी हां, रवीना टंडन की बेटी राशा के साथ बदतमीजी हुई, जिसे देख अभिनेत्री भड़क उठीं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला..  

Raveena Tandon daughter Rasha Thadani gets pushed by man for selfie actress angrily reacts know in detail
रवीना टंडन, राशा - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार्स और उनके बच्चों के लिए फैंस का प्यार किसी से छिपा नहीं है। लेकिन यह प्यार कभी-कभी इस हद तक बढ़ जाता कि पागलपन बना जाता है और इसी के चलते प्रशंसक कभी-कभी अपनी सीमाएं लांघ देते हैं। ऐसी ही एक घटना हाल ही में दिल्ली से पद्म श्री लेकर मुंबई लौटीं रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के साथ हुई। दरअसल, दोनों जब मुंबई हवाई अड्डे पर थे तो वहां पर राशा के साथ एक फैन ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख रवीना टंडन को भयंकर गुस्सा आ गया। अभिनेत्री ने गुस्से में रिएक्ट करते हुए फैन की क्लास लगा दी। 
August 16, 1947 Review:  देशभक्ति के नाम पर फॉर्मूला फिल्म बेचने की कोशिश, ओवर एक्टिंग करते पकड़े गए गौतम

Raveena Tandon daughter Rasha Thadani gets pushed by man for selfie actress angrily reacts know in detail
रवीना टंडन-राशा - फोटो : सोशल मीडिया

पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा की गई इस वीडियो में पूरी घटना साफ नजर आ रही है। वायरल वीडियो में, एक फैन ने रवीना के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में उनकी बेटी राशा को धक्का दे दिया, जिस पर एक्ट्रेस आग बबूला हो गईं। रवीना टंडन और राशा जैसे ही पैपराजी से बात करने के बाद अपनी कार के पास पहुंचे, वैसे ही एक आदमी ने सेल्फी लेने के चक्कर में राशा को धक्का दिया। इसके बाद रवीना ने गुस्से में उससे कहा, 'ध्यान से। आप धक्का मत दीजिए भाईसाहब। बच्चों को तो धक्का मत दीजिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon daughter Rasha Thadani gets pushed by man for selfie actress angrily reacts know in detail
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

इस घटना से पहले रवीना टंडन पैपराजी से बातचीत करती नजर आई थीं। अभिनेत्री ने मीडिया को बताया कि वह खुश हैं कि उन्हें पद्म श्री से पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक मीडियाकर्मी ने उनके गजरे की प्रशंसा की, और अभिनेत्री ने बताया कि जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वह एक ले लेती हैं क्योंकि उन्हें गजरा बहुत पसंद है। बता दें, अभिनेत्री को बीते दिन देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
TRP WEEK 13: दर्शकों को भा रही अनुपमा-अनुज के बीच की दरार! टीआरपी में इन शोज के बीच फिर दिखा उतार-चढ़ाव

विज्ञापन
Raveena Tandon daughter Rasha Thadani gets pushed by man for selfie actress angrily reacts know in detail
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार 'केजीएफ 2' में सुपरस्टार यश के साथ काम करते देखा गया था। वहीं रवीना को अगली बार संजय दत्त, पार्थ समथान और खुशाली कुमार के साथ एक आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'घुड़चड़ी' में  काम करते देखा जाएगा। इसके साथ ही उनके पास 'पटना शुक्ला' भी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed