{"_id":"620684ba6850b104e9231058","slug":"raveena-tandon-performed-father-ravi-tandon-funeral-rituals-photos-went-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: रवीना टंडन ने पूरी की पिता के अंतिम संस्कार की रस्म, शवयात्रा में अग्नि की हांडी लिए आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: रवीना टंडन ने पूरी की पिता के अंतिम संस्कार की रस्म, शवयात्रा में अग्नि की हांडी लिए आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:16 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्देशक रवि टंडन का शुक्रवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित अपने घर पर अपनी अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
1 of 5
रवीना टंडन ने किया पिता का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्देशक रवि टंडन का शुक्रवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित अपने घर पर अपनी अंतिम सांस ली। अभिनेत्री ने अपने पिता के निधन के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक रवि उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे। वहीं पिता के निधन के बाद अभिनेत्री रवीना टंडन ने ही उनके अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी कीं।
पिता के निधन के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहीं अभिनेत्री ने खुद को संभालते हुए अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। रवीना की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं। अंतिम संस्कार के दौरान रवीना के साथ उनके पति अनिल थड़ानी और भाई राजीव टंडन भी मौजूद थे। सामने इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पिता के पार्थिव शरीर के आगे अग्नि की हांडी लेकर चलती नजर आ रही हैं।
2 of 5
रवीना टंडन ने किया पिता का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा तस्वीरों में अभिनेत्री नारियल फोड़ने की रस्म भी निभाती दिख रही हैं। वहीं, पिता के अंतिम संस्कार के बाद अभिनेत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, मेरे प्यारे पिता आज सुबह स्वर्ग सिधार गए। वह मेरे और हमारे परिवार की मजबूती के स्तंभ थे।
3 of 5
रवीना टंडन ने किया पिता का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री की इन तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही अभिनेत्री समाज को एक संदेश देते हुए रूढ़िवादी सोच तोड़ती भी नजर आईं। रवीना के इस कदम ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं रवीना के भाई राजीव ने भी पिता का अंतिम संस्कार अभिनेत्री द्वारा करने पर सहमति जताई और दुख की घड़ी में रवीना के साथ खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रवीना टंडन ने किया पिता का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक रवि टंडन का शुक्रवार सुबह करीब पौने चार बजे अपने आवास पर निधन हो गया। पिता के निधन के बाद अभिनेत्री ने अपने पिता की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट भी लिखा। अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, पापा आप मेरे साथ हमेशा चलते रहेंगे। मैं हमेशा आपकी तरह ही रहूंगी। मैं आपको कभी जाने नहीं दूंगी। लव यू पापा।
विज्ञापन
5 of 5
रवीना टंडन अपने पिता के साथ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म निर्देशक रवि टंडन का जन्म 17 फरवरी 1935 को उत्तर प्रदेश के आगरा के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। बॉलीवुड के जाने- माने निर्देशक और निर्माता रवि ने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। रवि टंडन की बनाई फिल्मों की बात करें तो नजराना, मुकद्दर, मजबूर, खेल-खेल में, अनहोनी, खुद्दार, जिंदगी, आदि इस सूची में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।