फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raveena Tandon News: बॉलीवुड में ड्रग्स की जांच से खुश हैं रवीना टंडन, कहा- 'सफाई का वक्त आ गया है'

Wed, 23 Sep 2020 10:17 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 23 Sep 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon Drug Case News in Hindi: Raveena Tandon Reaction on Bollywood Drug Connection Says high time for clean up
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड में इन दिनों काफी उठा-पटक चल रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जब से ड्रग्स का एंगल सामने आया है, तभी से काफी अफरा-तफरी मची हुई है। यहां तक कि बॉलीवुड को नशे का गढ़ कहा जा रहा है। मामले में जहां कई बड़ी अभिनेत्रियों का नाम सामने आया है। तो वहीं एक अभिनेत्री ऐसी भी हैं जो इससे काफी खुश नजर आ रही हैं।

Raveena Tandon Drug Case News in Hindi: Raveena Tandon Reaction on Bollywood Drug Connection Says high time for clean up
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ये अभिनेत्री हैं 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली रवीना टंडन। रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अक्सर कई मुद्दों को लेकर अपनी राय देती रहती हैं। वहीं अब हाल ही में रवीना ने बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर हो रहे खुलासे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Raveena Tandon Drug Case News in Hindi: Raveena Tandon Reaction on Bollywood Drug Connection Says high time for clean up
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रवीना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने इस बारे में अपनी खुशी जाहिर की है। रवीना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अब सफाई का वक्त आ गया है। इस कदम का स्वागत करती हूं। इससे हमारी आने वाली पीढ़ी की मदद होगी। शुरुआत यहीं से करें, धीरे-धीरे सभी सेक्टर्स की ओर बढ़ें। इसे जड़ से उखाड़ फेंकें। इसका उपयोग करने वाले, डीलर्स/सप्लायर्स सभी दोषियों को सजा दें। उन बड़े लोगों को सबक सिखाएं, जो आंख बंद कर लोगों को बर्बाद कर रहे हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon Drug Case News in Hindi: Raveena Tandon Reaction on Bollywood Drug Connection Says high time for clean up
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रवीना का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ह रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके इस बयान की काफी तारीफ कर रहे हैं। रवीना टंडन ही नहीं बल्कि उनकी ही तरह कई और भी सितारे हैं जो इस बात पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रणौत तो लगातार इसे लेकर कई खुलासे भी कर रही हैं। हालांकि कई सेलेब्स का कहना ये भी है कि कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को गलत साबित नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Raveena Tandon Drug Case News in Hindi: Raveena Tandon Reaction on Bollywood Drug Connection Says high time for clean up
सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram/saraalikhan95/shraddhakapoor/rakulpreet

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान ड्रग एंगल सामने आने पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद बॉलीवुड से ही रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, नम्रता शिरोडकर और दीया मिर्जा का नाम भी सामने आया है। हालांकि दीया ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है।

पढ़ें: ‘बंटी और बबली 2’ में दमदार एक्टिंग के साइड इफेक्ट्स, शरवरी वाघ को मिली यशराज की ये बड़ी डील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed