बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन अब भले ही कम फिल्मों में ही नजर आ रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। रवीना 90 के दशक की उन हीरोइनों में शामिल हैं जिनके लिए दुनिया आज भी दीवानी है। ऐसे में जब भी वो फैंस के लिए कुछ तस्वीरें या वीडियो साझा करती हैं तो वो झट से वायरल हो जाती है।
रवीना टंडन: मस्त-मस्त गर्ल ने साझा कीं तस्वीरें, नो मेकअप लुक में फिर जीता फैंस का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि रवीना इन तस्वीरें में कहीं बिना मास्क के तो कहीं मास्क लगाए नजर आ रही हैं। रवीना को देखकर लग रहा है कि उन्होंने मेकअप नहीं किया है। सफेद टीशर्ट में बाल खोले रवीना बेहद ही खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स सभी रवीना की इस तस्वीर पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि रवीना का नाम भी उन सेलेब्स में शामिल हैं जिन्होंने अपनी उम्र को काबू में किया हुआ है। 90 के दशक की सुपरहिट हीरोइन रवीना टंडन आज भी बेहद यंग एंड फिट नजर आती हैं। उनकी तस्वीरें देख हर कोई उनपर दिल हार जाता है। कुछ दिनों पहले रवीना ने अपनी नो मेकअप लुक वाली तस्वीर साझा की थी जिसमें उनकी खूब तारीफ की गई थी।
सिर्फ तस्वीरें ही नहीं रवीना अपनी पुरानी यादें भी फैंस संग साझा करना पसंद करती हैं। बीते दिनों भी रवीना ने बताया था कि वो 46 की उम्र में ही नानी बन गई थीं। यह उनके लिए एक अलग ही अनुभव था। रवीना ने शादी से पहले ही दो बेटियों को गोद लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था, 'जब मैंने मेरी बच्चियों को गोद लिया था तब बड़ी बेटी 11 वर्ष की थी। इसके चलते हमारे बीच मात्र 11 वर्ष का ही अंतर था। अब वह मां बन गई है। वह मेरे लिए दोस्त जैसी है लेकिन हमारा रिश्ता एक मां-बेटी का भी है और उनके बच्चों की मैं नानी बन गई हूं।'
गौरतलब है कि रवीना टंडन ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की है। इनके साथ उनके दो बच्चे हैं राशा और रणबीरवर्धन। छाया एयर होस्टेस और पूजा इवेंट मैनेजर हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन जल्द ही फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।