{"_id":"5e76ec348ebc3e76c604845a","slug":"raveena-tandon-statement-on-kanika-kapoor-says-people-should-take-responsbility","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कनिका कपूर मामले पर आया रवीना टंडन का बयान, जानें समर्थन किया या विरोध","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Coronavirus: कनिका कपूर मामले पर आया रवीना टंडन का बयान, जानें समर्थन किया या विरोध
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस देश में गंभीर रूप लेता जा रहा है। ऐसे में सरकार इसे रोकने की हर संभव कोशिश कर रही है। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की गैर जिम्मेदाराना हरकत से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ गया। कनिका लंदन से वापस लौटी थीं और उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। इसके बावजूद वो लखनऊ में हुईं तीन पार्टियों में शामिल हुईं। बाद में उनका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया।
2 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
उनकी इस हरकत की देश के लोगों सहित कई बॉलीवुड सितारों ने आलोचना की। वहीं कुछ ने कनिका का सपोर्ट भी किया। अब कनिका की इस हरकत पर रवीना टंडन का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि देश के लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है।
3 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने टाइम्स आॅफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'इस मामले पर कई तरह की विरोधी बातें सामने आई हैं। इसलिए कोई कुछ नहीं कह सकता है कि वास्तव में उस समय परिस्थिति क्या थी। क्या अथॉरिटीज ने उन्हें (कनिका) ठीक से चेक किया या नहीं या वह वास्तव में इस बारे में झूठ बोल रही हैं कि उस समय उन्हें बुखार नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : Instagram
रवीना ने यह भी बताया कि होली के दौरान काफी लोग पार्टी कर रहे थे लेकिन उनके परिवार ने इन पार्टियों और सेलिब्रेशन से दूर रहने का फैसला लिया। इसके अलावा उन्होंने अपने पैरंट्स को भी यही सलाह दी कि वे इस बार होली न मनाएं क्योंकि सीनियर सिटिजन कोरोना वायरस का शिकार आसानी से हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : social media
बता दें कि कोरोना वायरस से लड़ने के किए भारत हर संभव कोशिश कर रहा है। अब तक भारत में 280 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में भारत के कई राज्यों को लॉक डाउन कर दिया गया है। वहीं कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च यानी आज जनता कर्फ्यू लगाया है। इसके तहत पीएम मोदी ने देश की जनता से सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक घर से ना निकलने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।