फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर नहीं 'पुरुष वेश्या' बन जाते रवि किशन, इस शख्स ने रोक लिया था

Mon, 17 Jul 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Mon, 17 Jul 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
ravi kishan birathday special story when he becoming to male prostitute
रवि किशन

भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। रविकिशन तभी स्टार बन गए थे जब उनकी बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं हुई थी। रवि किशन का मानना है कि अगर आप उन्हें प्यार देंगे तो आपके नौकर बनने के लिए भी तैयार हैं। अब तक 200 फिल्में कर चुके रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीती है।

ravi kishan birathday special story when he becoming to male prostitute
रवि किशन

रवि की प्रीती से मुलाकात 11वीं क्लास में हुई थी। रवि के स्ट्रगल के दिनों में प्रीती ने उनका साथ दिया। रवि किशन सांताक्रूज के 10x12 sq ft के एक चॉल में रहते थे। रवि पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। रवि के पिता डेरी का एक छोटा सा बिजनेस करते थे। लेकिन वो काम बंद होने के बाद रवि के पूरे परिवार को उनके होम टाउन जौनपुर में शिफ्ट होना पड़ा। 

ravi kishan birathday special story when he becoming to male prostitute
रवि किशन

वहां जाकर रवि के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई। खेती कर थोड़ा बहुत पैसा कमाते थे। रवि अपनी पूरी फैमिली के साथ एक मिट्टी के घर में रहते थे। रवि का कभी पढ़ाई में मन नहीं लगा। रवि ने एक इंटरव्यू में बतया था, 'हमारे पास इतने पैसे भी नहीं रहते थे कि दिवाली पर मां के लिए एक साड़ी भी ले पाएं। मैं ये देखकर सोचता था कि या तो मैं मर जाऊंगा या पागल हो जाऊंगा या गुंडा बन जाऊंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ravi kishan birathday special story when he becoming to male prostitute
रवि किशन

रवि अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। वो बचपन से ही उनकी फिल्में देखा करते थे। जो उन्हें काफी प्रोत्साहित करती थीं। अमिताभ के एक डायलॉग ने रवि को काफी प्रभावित किया था। वो डायलॉग था- 'मैं फेंके हुए पैसे आज भी नहीं लेता।' इसी डायलॉग से प्रेरित होकर रवि ने एक्टिंग करने की सोची। रवि का पहला रोल सीता का था जो उन्होंने रामलीला में किया था। 

विज्ञापन
ravi kishan birathday special story when he becoming to male prostitute
रवि किशन

रवि के पिता चाहते थे कि वो दूध का बिजनेस करें। इस बात पर ही उनके पिता ने रवि की बेल्ट से पिटाई थी और कहा था कि ये क्या तुम नचनिया बन रहे हो। लेकिन जब रवि 17 साल के हुए तो उनकी मां ने उन्हें 500 रुपए दिए और वो भागकर मुंबई आ गए। यहां वो एक चॉल में रहकर फिल्मों में काम ढूंढने लगे। रवि ने अपने एक बयान में कहा कहा था कि अगर पिता जी उनकी पिटाई ना करते तो आज मैं एक गुंडा या पुरुष वेश्या बन जाता। रवि किशन पर उनके पिता का गहरा प्रभाव पड़ा है। 

 

रवि ने जब स्ट्रगल शुरू किया तो उन्हें फिल्म तो मिली लेकिन B ग्रेड। इस फिल्म से उन्होंने 5000 रुपए कमाए। इस पैसे से उन्होंने बाइक खरीदी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed