{"_id":"5b8e273642c79246494d4a80","slug":"ravi-shastri-had-said-in-1986-i-do-not-want-an-actress-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रवि शास्त्री: एक्ट्रेस से अफेयर फिर मॉडल से शादी, अमृता के साथ सगाई की खबरों पर देनी पड़ी थी सफाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रवि शास्त्री: एक्ट्रेस से अफेयर फिर मॉडल से शादी, अमृता के साथ सगाई की खबरों पर देनी पड़ी थी सफाई
पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर रवि शास्त्री और निमरत कौर के अफेयर की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी खबरें थी कि निमरत कौर और रवि शास्त्री पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2015 में एक जर्मन कार कंपनी की कार लॉन्चिंग के दौरान हुई थी। जिसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।
2 of 5
ravi shastri
हालांकि बाद में निमरत कौर का बयान आया और उन्होंने इस खबर को गलत करार देते हुए ट्वीट किया- 'फैक्ट यह है कि, मुझे रूट कनाल की जरूरत हो सकती है लेकिन आज मेरे बारे में छप रहीं सारी खबरें फिक्शन हैं। कुछ और फैक्ट: फिक्शन बहुत ज्यादा दर्द दे सकते हैं, मंडे ब्लूज एक्जिस्ट करते हैं और मुझे आइसक्रीम पसंद है।'
3 of 5
ravi shastri
खैर रवि शास्त्री कभी भी किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करना चाहते थे। ऐसा हम नहीं बल्कि साल 1986 में खुद उन्होंने ही कहा था। अमृता सिंह के साथ सगाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए रवि शास्त्री ने कहा था- मैं कभी भी एक्ट्रेस वाइफ नहीं चाहता हूं। मैं क्रांतिकारी हूं और मेरा मानना है कि मेरी पत्नी की पहली प्राथमिकता घर होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ravi shastri and amrita singh
80 के दशक में रवि को क्रिकेट टीम का पोस्टर ब्वॉय कहा जाता था, जिन पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं। उनकी महिला फैन फॉलोइंग की कमी नहीं थी। शादी से पहले उनके और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह के लव अफेयर की चर्चा भी गरम रही थी। अमृता खुलेआम उन्हें स्टेडियम में चियर भी करती थीं। दोनों एक मैगजीन के कवर पर भी साथ नजर आए थे। जिसके बाद रवि शास्त्री को सामने आकर ये सफाई देनी पड़ी थी।
विज्ञापन
5 of 5
ravi shastri
बता दें कि यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब रवि शास्त्री का नाम किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया है। पहले अमृता सिंह फिर डिंपल कपाड़िया के साथ भी उनका नाम काफी उछाला गया था। दरअसल 80 के दशक में दोनों को एक साथ एक पार्टी में देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।