बॉलीवुड को कई आइकॉनिक गाने देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन यानी राहुल देव बर्मन की आज डेथ एनिवर्सरी है। आरडी बर्मन को ऐसे संगीतकार के रूप में जाना गया, जिन्होंने पारंपरिक फिल्म संगीत से अलग हटकर नए ट्रेंड की शुरुआत की। आरडी बर्मन को सभी प्यार से 'पंचम दा' बुलाते थे। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया। संगीत की दुनिया में उन्होंने न सिर्फ खुद को स्थापित किया, बल्कि किशोर कुमार और आशा भोसले को भी सुपरस्टार सिंगर बनाया। उनके नए संगीत और आशा भोसले की दमदार आवाज ने संगीत की दुनिया में कई साल तक राज किया। तो चलिए आज इस मौके पर उनकी और आशा भोसले की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं...
Rd Burman Death Anniversary: घरवालों की नाराजगी के बावजूद आशा भोसले से की शादी, जानें पंचम दा की लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1956 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। आशा भोसले और संगीतकार राहुल देव बर्मन की जोड़ी ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को एक से एक नायाब गाने दिए। उसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। उन्होंने 331 फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया। वहीं, ज्यादातर काम अपनी पत्नी आशा भोसले और किशोर कुमार के साथ किया। उन्होंने कई बेहतरीन गाने भी गाए, जिनमें शोले फिल्म का मशहूर गाना 'महबूबा महबूबा' भी शामिल है। हालांकि दोनों की पहली मुलाकात इसके 10 साल पहले हुई थी।
यह भी पढ़ें:शबाना आजमी ने स्टीवन स्पीलबर्ग-करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, कह दी यह बड़ी बात
आशा भोसले उन दिनों गायकी के क्षेत्र में बड़ी स्टार बन चुकी थीं, जबकि आरडी बर्मन ने अपनी संगीत की शुरुआत नहीं की थी। आलम यह था कि पहली मुलाकात में आरडी बर्मन ने उनसे ऑटोग्राफ लिया था। वहीं, इसके 10 साल बाद तक आशा भोसले और पंचम दा के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। इस बीच दोनों की शादी भी हो गई थी। आशा की शादी गणपत राव भोसले से हुई थी तो आरडी बर्मन ने रीता पटेल से शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: राजश्री और धर्मा लांच करने जा रहे ये सात नए सितारे, तीन और की किस्मत भी दांव पर
लेकिन वह कहावत तो अपने सुनी ही होगा...जो किस्मत में लिखा होता है वह आपको किसी न किसी तरह मिल ही जाता है...और यही कुछ हुआ आरडी बर्मन और आशा भोसले के साथ। आरडी बर्मन जब संगीत की दुनिया में आए तो उन्होंने आशा भोसले से संपर्क किया। 1966 में फिल्म तीसरी मंजिल के लिए दोनों संगीत दे रहे थे। इसी फिल्म के गाने ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’ को बनाते वक्त दोनों एक-दूसरे को पसंद करते लगे। फिल्म के गाने हिट हुए। साथ ही, यह जोड़ी भी चर्चा में आ गई। इसके बाद दोनों ने साथ कई फिल्मों में साथ काम किया और दोनों के बीच मोहब्बत भी बढ़ती चली गई।
यह भी पढ़ें: समंदर की तेज लहरों में सर्फिंग करते हुए गिरने से बचीं अनुषा दांडेकर, यूजर्स ने किया ट्रोल
पंचम दा, आशा भोसले दोनों को जिंदगी में जीवनसाथी से अलग होने का अनुभव और दर्द लगभग एक जैसा था, इसलिए दोनों के बीच प्यार भी गहरा था। पंचम दा ने एक दिन आशा भोसले को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लेकिन, आशा ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि पंचम दा उम्र में आशा भोसले से छह साल छोटे थे। लेकिन, आशा के इनकार की वजह उम्र नहीं थी। दरअसल, वह अपने पति की मौत के गम से बाहर नहीं निकली थीं। लेकिन, पंचम दा हार मानने वालों में से नहीं थे। उन्होंने जैसे-तैसे आशा भोसले को शादी के लिए राजी कर ही लिया। इस काम में लता मंगेशकर ने भी पंचम दा की काफी मदद की थी। आखिरकार, सब तय हुआ और साल 1980 में दोनों की शादी हो गई। आशा भोसले ने पंचम दा से 47 साल की उम्र में शादी की थी। पंचम दा उस वक्त 41 साल के थे। लेकिन उनका यह सफर काफी छोटा रहा। महज 54 साल की उम्र में 4 जनवरी 1994 को कार्डियक अरेस्ट के कारण पंचम दा का निधन हो गया।
यह भी पढ़ें: इन अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे से शुरू किया था अपना करियर, अब इंडस्ट्री पर करती हैं राज