आयरा खान और नूपुर शिकरे ने जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की है। दोनों उदयपुर में भव्य शादी रचाकर मुंबई लौट चुके हैं। नई-नवेली जोड़ी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आमिर खान और रीना दत्ता की लाडली व्हाइट गाउन में खूबसरत लग रही थीं। हाल ही में रीना दत्ता ने आयरा के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है।
Reena Dutta: 'मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं, मेरी प्यारी बच्ची', रीना दत्ता ने लाडली के लिए लिखा प्यारा नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीना दत्ता ने बेटी की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। यह कैंडिड फोटो है। इसमें आयरा खान अपने पिता आमिर खान की तरफ देख हंस रही हैं। बाप-बेटी के बीच कुछ बातचीत चल रही है। वहीं, रीना दत्ता भी पीछे खड़ी मुस्कुरा रही हैं। तस्वीर में आमिर खान और किरण राव के बेटे आजाद की झलक भी नजर आ रही है।
ये तस्वीर साझा करते हुए रीना दत्ता ने लिखा है, 'मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं मेरी बेबी गर्ल। आयरा आई लव यू'। मां के इस प्यारे से नोट पर आयरा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'मुझे पता है मम्मा। इसीलिए, मैं सुरक्षित महसूस करती हूं। आई लव यू'। इसके साथ आयरा ने ढेर सारे लव इमोजी बनाए हैं। आयरा की कजिन जैन मेरी ने भी कमेंट करते हुए लिखा है, 'लव यू चाचीजान'।
रियल लाइफ हीरो के किरदार ही क्यों निभाते हैं सिद्धार्थ? अभिनेता ने खुद बताई वजह
रीना दत्ता के दामाद नूपुर ने पोस्ट पर कई हार्ट इमोजी बनाए हैं। इसके अलावा रीना दत्ता की समधन यानी आयरा की सासू मां ने भी कमेंट किया है। आयरा की इस तस्वीर पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। प्रशंसक नई जोड़ी को शादी की बधाई दे रहे हैं।
अभिषेक की मां ने समर्थ को थप्पड़ मारने पर की खुलकर बात, कहा- 'वो थप्पड़ तो कम है'
आयरा और नूपुर ने तीन जनवरी 2024 को मुंबई में रजिस्टर मैरिज की। इसके बाद कपल ने उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में उदयपुर में शादी रचाई। आज इनकी रिसेप्शन पार्टी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भव्य कार्यक्रम में 2500 से अधिक मेहमानों के आने की उम्मीद है।
अनुराग ने संदीप रेड्डी से की मुलाकात, पोस्ट साझा कर 'एनिमल' निर्देशक की तारीफों के बांधे पुल