फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रीना रॉय ही नहीं इन एक्ट्रेस पर आया था पाक क्रिकेटर्स का दिल, एक ने तो कहा था- 'शादी नहीं हुई तो...'

Mon, 07 Jan 2019 07:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 07 Jan 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
reena roy birthday special love story of bollywood and pakistani cricketers
reena roy and mohsin khan - फोटो : file photo

क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से गहरा नाता रहा है। ये रिश्ता कई बार सीमा पार भी चला गया है। बॉलीवुड की कई बालाओं का दिल सामा पार पाकिस्तानी क्रिकेटर्स पर आया। कुछ ऐसी प्रेम कहानियां शुरू हुई जो शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाई। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही कुछ लव स्टोरी के बारे में जिन्होंने बी टाउन के गलियों में खूब सुर्खियां बटोरी।

reena roy birthday special love story of bollywood and pakistani cricketers
reena roy and mohsin khan - फोटो : file photo

रीना रॉय और मोहसिन खान
अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय का जन्मदिन 7 जनवरी को है। उन्होंने अपना अच्छा खासा एक्टिंग करियर छोड़ पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली थी हालांकि रीना का ये रिश्ता ज्यादा दिनों चल नहीं पाया। बाद में दोनों का तलाक हो गया। रीना और मोहसिन से एक बेटी हुईं जिसका नाम सनम है। उन्होंने बेटी का नाम अपनी फिल्म सनम तेरी कसम के नाम पर रखा। बेटी की कस्टडी रीना के पास है।   

reena roy birthday special love story of bollywood and pakistani cricketers
zeenat aman and imran khan - फोटो : file photo

जीनत अमान और इमरान खान
जीनत अपने दौर की हॉट एक्ट्रेस थीं। उनके अफेयर के किस्से कई सेलिब्रिटीज के साथ रहे।जीनत अमान और इमरान खान के इश्क के चर्चे मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में खूब छाए रहे। उस वक्त पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान भी हैंडसम और स्मार्ट हुआ करते थे। जीनत एक टूर के सिलसिले में पाकिस्तान गईं वहां उनकी मुलाकात इमरान से हुई थी हालांकि दोनों के बीच का ये सम्बन्ध ज्यादा दिन तक चला नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
reena roy birthday special love story of bollywood and pakistani cricketers
sonali bendre and shoaib akhtar - फोटो : file photo

शोएब अख्तर और सोनाली बेंद्रे 
पाकिस्तान के फास्ट बॉलर शोएब अख्तर का दिल बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पर आया था। शोएब अख्तर ने तो यहां तक कह दिया था कि सोनाली से अगर उनकी बात नहीं बनी तो वो उन्हें किडनैप कर लेंगे। हालांकि सोनाली बेंद्रे का इस पर कोई बयान नहीं आया। बाद में सोनाली ने गोल्डी बहल से शादी कर ली।

विज्ञापन
reena roy birthday special love story of bollywood and pakistani cricketers
sushmita sen and wasim akram - फोटो : file photo

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम 
ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ जुड़ा था। दोनों की मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो के दौरान हुई थी, शो में दोनों जज थे। शो के बाद भी पार्टियों और इवेंट में सुष्मिता और वसीम अकरम साथ में देखें जाते थे। दोनों का रिश्ता सिर्फ 6 महीने ही चल पाया था। बाद में दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed