{"_id":"5c404f6ebdec22691d36b971","slug":"regional-cinema-superstar-rajinikanth-life-and-struggles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुर्योधन बन फेमस हुए थे रजनीकांत, घर चलाने के लिए कभी बने कूली तो कभी करनी पड़ी बस कंडक्टर की नौकरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुर्योधन बन फेमस हुए थे रजनीकांत, घर चलाने के लिए कभी बने कूली तो कभी करनी पड़ी बस कंडक्टर की नौकरी
बीबीसी हिंदी
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 18 Jan 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
petta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'2.0' के बाद रजनीकांत की फिल्म पेट्टा चर्चा में बनी हुई है। खैर ऐसा पहली बार नहीं है जब रजनीकांत अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में रहे हो। ऐसा रजनीकांत की हर फिल्म के साथ होता है। रजनीकांत दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं। साउथ के वीकली कॉलम में हम साउथ के किसी स्टार की बात करते हैं। इसी कड़ी में आज बात करेंगे सुपरस्टार रजनीकांत की।
2 of 5
petta
जीजाबाई और रामोजी राव की चार संतानों में शिवाजी राव गायकवाड़ सबसे छोटे थे। जीजाबाई ने 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में शिवाजी राव गायकवाड़ को जन्म दिया था। यही शिवाजी राव आगे चलकर रजनीकांत बने। रजनीकांत पांच साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया। मां के निधन के बाद इस परिवार के लिए घर चलाना इतना आसान नहीं था। रजनीकांत ने घर चलाने के लिए कूली तक का काम किया। सुपरस्टार बनने से पहले रजनीकांत बस कंडक्टर थे।
3 of 5
petta
रजनीकांत ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री बालचंद्र की फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' से मारी थी। इस फिल्म में कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं। रजनीकांत ने अपने अभिनय की शुरुआत कन्नड़ नाटकों से की थी। दुर्योधन की भूमिका में रजनीकांत काफी लोकप्रिय हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rajinikanth
- फोटो : file photo
कई नकारात्मक किरदारों का अभिनय करने के बाद रजनीकांत पहली बार नायक के रूप में एसपी मुथुरमन की फिल्म भुवन ओरु केल्विकुरी में दिखे थे। इस फिल्म के बाद मुथुरमम और रजनीकांत की जोड़ी खूब जमी और इन्होंने 25 फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
5 of 5
Rajinikanth
रजनीकांत ने पहली बार मुंदरू मूगम में तिहरा रोल किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु सरकार से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। टी रामा राव की फ़िल्म अंधा क़ानून रजनीकांत की पहली हिन्दी फ़िल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और रीना रॉय भी थीं। रजनीकांत की फ़िल्म राजा चाइना रोजा पहली तमिल फिल्म थी जिसमें एनिमेशन भी शामिल किया गया था। रजनीकांत के प्रति लोगों की दीवानगी पागलपन के हद तक जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।