फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV पर ख्रुलेआम रेखा ने फिर दोहराया 'सिलसिला', सुनाया ये डायलॉग तो याद आ गए अमिताभ

Mon, 02 Apr 2018 12:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
Rekha says dialogue of amitabh bachchan and her film silsila
अमिताभ और रेखा की मोहब्बत को 36 साल पहले फिल्म सिलसिला के जरिए यश चोपड़ा ने लोगों तक पहुंचाया। एक बार फिर 36 साल बाद रेखा ने पुरानी मोहब्बत याद की। वैसे तो रेखा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन मौका मिलने पर किसी ना किसी इवेंट में जरूर दिखाई देती हैं। हाल ही में वो रियलिटी टीवी शो 'राइजिंग स्टार्स' के सेट पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने एक बार फिर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा।

 
Rekha says dialogue of amitabh bachchan and her film silsila
Rekha
सेट पर रेखा ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'सिलसिला' का फेमस डायलॉग बोला लेकिन इसकी खास बात यह रही कि रेखा ने अपना नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन का डायलॉग दोहराया था। सिलसिला में यह डायलॉग अमिताभ बच्चन ने रेखा के लिए बोला था। रेखा ने सेट पर जब ये डायलॉग बोला उनकी आवाज भारी सी सुनाई दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Rekha says dialogue of amitabh bachchan and her film silsila
rekha
रेखा शुरुआत से लेकर अंत तक शो में छाई रहीं। इस स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट ने रेखा और अमिताभ की फिल्म सिलसिला का गाना 'ये कहां आ गए हम...' गाया। अपनी फिल्म का यह गाना सुन रेखा खुद को कंट्रोल नहीं कर पाई और सिलसिला का डायलॉग कह सुनाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha says dialogue of amitabh bachchan and her film silsila
rekha
रेखा ने कहा, 'ये रात है.. न तुम्हारी जुल्फें खुली हुई हैं.. है चांदनी या मेरी नजर से तुम्हारी राते धुली हुई हैं। ये चांद है या तुम्हारा कंगन.. सितारें हैं या तुम्हारा आंचल.. हवा का झोका है या तुम्हारे बदन की खुशबू.. ये पत्तियों की सरसराहट.. कि तुमने चुपके से कुछ कहा है। ये सोचता हूं मैं कबसे गुमसुम.. कि जबकि मुझको भी खबर है कि तुम नहीं हो कहीं नहीं हो.. 'मगर ये दिल है कि कह रहा है तुम यहीं हो..'
 

 
विज्ञापन
Rekha says dialogue of amitabh bachchan and her film silsila
rekha and amitabh
फिल्म 'दो अनजाने' में पहली बार अमिताभ और अभिनेत्री रेखा ने साथ काम किया था. अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी 'मिस्टर नटवरलाल', 'सिलसिला', 'दो अनजाने', 'नमक हराम', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। सिल्वर स्क्रीन पर इस जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक समय में दोनों के अफेयर की खूब चर्चा रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed