{"_id":"5fcb02f0cab59209604a3c01","slug":"rekha-sridevi-aishwarya-rai-bollywood-actress-in-yellow-saree-beautiful-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पीली साड़ी में इन अभिनेत्रियों ने ढाया कहर, ऐश्वर्या राय की खूबसूरती देख तो विदेशी भी हो गए थे दीवाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब पीली साड़ी में इन अभिनेत्रियों ने ढाया कहर, ऐश्वर्या राय की खूबसूरती देख तो विदेशी भी हो गए थे दीवाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
रेखा, श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बात भारतीय पारंपरिक लुक की हो तो उसका कोई मुकाबला नहीं है। जब भी कोई त्योहार हो या अन्य खास मौका बॉलीवुड सितारे ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखते हैं। अभिनेत्रियों के लिए तो साड़ी उनके वार्डरोब कलेक्शन का अहम हिस्सा है। चाहे मॉडर्न लुक हो या सिंपल लुक, दोनों ही खूब जचता है। फिल्मों से लेकर असल जिंदगी में भी अभिनेत्रियों का साड़ी लुक चर्चा में रहा है। तो चलिए इसी कड़ी में दिखाते हैं जब रेखा से लेकर श्रीदेवी तक ने पीली साड़ी में अपना जलवा बिखेरा।
2 of 7
रेखा
- फोटो : वीरल भयानी
दिग्गज अदाकारा रेखा की कांजीवरम साड़ियां तो सबसे ज्यादा मशहूर हैं। रेखा कई मौकों पर गोल्डन येलो कलर की साड़ी में दिखती हैं। जिनमें उनकी खूबसूरती के आगे तो आज की अभिनेत्रियां भी फीकी पड़ती हैं। साड़ी में उनका लुक देखते ही बनता है।
3 of 7
श्रीदेवी
- फोटो : फिल्म चांदनी
श्रीदेवी के करियर की यादगार फिल्म है चांदनी। फिल्म का एक एक गाना हिट रहा था। शिफॉन की पीले रंग की साड़ी में श्रीदेवी की खूबसूरती देखते ही बनती है। फिल्म में उनके इस लुक के बाद शिफॉन साड़ी का ट्रेंड चल पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रवीना टंडन
- फोटो : फिल्म मोहरा
90 के दशक की अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने इस लुक से सभी को दीवाना बना दिया था। फिल्म मोहरा का गाना टिप टिप बरसा पानी आज भी आइकॉनिक है। जान्हवी कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया पेज पर वीडियो के जरिए रीक्रिएट किया।
विज्ञापन
5 of 7
काजोल
- फोटो : फिल्म- कभी खुशी कभी गम, दिलवाले
फिल्म कभी खुशी कभी गम के गाने सूरज हुआ मद्धम में काजोल बेहद खूबसूरत दिखी थीं। वैसे तो गाने का हर सीन ही शानदार हैं लेकिन पीली साड़ी में काजोल के क्या ही कहने। बाद में फिल्म दिलवाले में भी काजोल का कुछ वैसा ही लुक दिखा हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।