दिग्गज अदाकारा रेखा चार फरवरी को आयोजित हुई अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरमान जैन अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर रेखा ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। इस मौके पर रेखा के साथ उनकी एक खास शख्स थीं।
खूबसूरती में रेखा को भी मात देती हैं उनकी छोटी बहन, लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम
रेखा के साथ उनकी छोटी बहन राधा थीं। अपनी छोटी बहन के साथ रेखा कई इवेंट और पार्टियों में नजर आती हैं।पहले तो रेखा की बहन कैमरे के सामने आने से बचती रहीं लेकिन फोटोग्राफर्स की रिक्वेस्ट पर रेखा ने बहन को बुलाया और पोज दिया। बहन के साथ राधा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रेखा ने इस दौरान गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिस पर पिंक कलर का किनारा था। हैवी ज्वैलरी और रेड लिप्सिटक में रेखा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रेखा की बहन ने ग्रीन कलर का पारंपरिक ड्रेस पहना था। रेखा की बहन भी उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत हैं।
rekha with her sister artist #radhasyed
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
रेखा की बहन राधा साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन शादी के बाद फिल्में छोड़ वो अमेरिका में बस गईं। राधा ने अपने बचपन के दोस्त और मॉडल उस्मान सईद से शादी की है। जो कि लेखक और निर्देशक एसएम अब्बास के बेटे हैं। राधा को पेटिंग का काफी शौक है। खाली वक्त में वो पेटिंग करना पसंद करती हैं।
रेखा के पिता जेमिनी गणेशन तमिल फिल्मों के स्टार रहे हैं। उनकी दूसरी पत्नी पुष्पावली से दो बेटियां रेखा और राधा हैं। मां और घर की जिम्मेदारी उठाने की वजह से रेखा छोटी उम्र से ही अभिनय की दुनिया में उतर गईं।
पार्टी में खास शख्स का हाथ पकड़े दिखीं नीता अंबानी, खानदान की 'छोटी बहू' बनने की चर्चा