{"_id":"5f042a588ebc3e42ba563e18","slug":"remo-d-souza-want-to-make-biopic-film-on-choreographer-saroj-khan-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरोज खान की बायोपिक बनाएंगे ये निर्देशक, खुद सरोज खान ने दी थी अनुमति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सरोज खान की बायोपिक बनाएंगे ये निर्देशक, खुद सरोज खान ने दी थी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भारत की जानी-मानी दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान के जीवन पर एक फिल्म बनाने का मन बना रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म के बारे में फिल्म 'कलंक' की शूटिंग के दौरान खुद सरोज खान से बात की थी। कमाल की बात तो यह है कि सरोज खान ने भी रेमो डिसूजा को अपनी तरफ से हां बोल दी थी।
2 of 5
रेमो डिसूजा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सरोज खान के निधन के बाद एक इंटरव्यू में उनकी बेटी सुकैना नागपाल ने बताया है कि उनकी मां से तीन लोगों ने उनकी बायोपिक बनाने की बात की थी जिसमें एक कुणाल कोहली, दूसरे बाबा यादव और तीसरे रेमो डिसूजा थे। इन तीनों में से खुद सरोज खान ने रेमो का चुनाव किया था। सुकैना ने बताया था कि एक कोरियोग्राफर की जिंदगी में आने वाली मुसीबतों को सिर्फ एक कोरियोग्राफर ही समझ सकता है इसलिए, रेमो ही उनकी बायोपिक सबसे अच्छी बना सकते हैं।
3 of 5
रेमो डिसूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में रेमो का कहना है कि फिलहाल अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, 'हमारी इस बारे में अंतिम बातचीत 'कलंक' फिल्म के सेट पर हुई थी। उस समय मैंने अब तक की उनकी जीवन यात्रा को देखते हुए उनसे कहा था कि मैं आपकी बायोपिक बनाना चाहता हूं। तो मेरी बात सुनते ही सरोज जी ने कहा कि बिल्कुल, बोल कब बनाएगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रेमो ने आगे कहा, 'हालांकि मैंने अभी इस बारे में कोई भी तैयारी नहीं की थी और ना ही उनकी पटकथा पर भी कोई काम किया है। उनकी जिंदगी बहुत कठिनाइयों से भरी रही है। मुझे उनका किरदार निभाने के लिए एक शानदार कलाकार की जरूरत होगी।'
विज्ञापन
5 of 5
सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रेमो आगे कहते हैं कि 'इसके अलावा मुझे उनके परिवार से मिलकर उनकी अब तक की पूरी जीवन गाथा को भी सुनना होगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल तो मैं देश का माहौल सामान्य होने का इंतजार कर रहा हूं।' बता दें कि पिछले शुक्रवार को ही सरोज खान ने लंबी बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।