फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के निधन के बाद सलमान की इस 'भाभी' ने मीडिया को सुनाई खरी खोटी, दे डाली नसीहत

Tue, 27 Feb 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Renuka Shahane shared angry post against media on social media over Sridevi Death
श्रीदेवी के निधन पर टीवी और बॉलीवुड स्टार्स ने दुख जताया है। श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। इस बीच एक एक्ट्रेस ने मीडिया द्वारा चलाई जा रही श्रीदेवी के निधन की खबरों पर मीडिया को लताड़ लगाई है। 

 
Renuka Shahane shared angry post against media on social media over Sridevi Death
जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस रेणुका शहाणे की। श्रीदेवी के निधन पर चलाई जा रही खबरों पर रेणुका ने मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मीडिया को लताड़ लगाई और नसीहत दी है।
Renuka Shahane shared angry post against media on social media over Sridevi Death
रेणुका ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 'प्यारे न्यूज चैनलों, कृपया श्रीदेवी जी की आत्मा को शांति मिलने दें। उनके दोस्तों, परिवारवालों और फैंस को उनका शोक शांति से मनाने दें। रेणुका यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे मीडिया के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि यदि श्रीदेवी आपके परिवार का हिस्सा होतीं तो आपको कैसा लगता?  

विज्ञापन
विज्ञापन
Renuka Shahane shared angry post against media on social media over Sridevi Death
रेणुका ने यह भी कहा कि खबर और गॉसिप में बहुत की बारीक रेखा होती है। आपको इन सब से बचना चाहिए। रेणुका ने अपने इस लंबे पोस्ट में और भी बहुत सी बातें कही हैं। रेणुका की इस पोस्ट को हजारों लोगों ने पसंद किया और उनकी इस बात का समर्थन भी किया है। 
विज्ञापन
Renuka Shahane shared angry post against media on social media over Sridevi Death
बता दें कि श्रीदेवी की मौत भांजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने के 4 दिन बाद रहस्यमयी हालत में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक,श्रीदेवी की होटल के बाथटब में डूबने से मौत हुई है। हालांकि, अभी जांच जारी है और मामले पर सस्पेंस बरकरार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed