सब्सक्राइब करें

David Dhawan: डेविड धवन की हुई एंजियोप्लास्टी! हृदय की समस्या से जूझ रहे थे वरुण के पिता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 13 Apr 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Reports claims that David Dhawan Citadel actor varun dhawan father undergoes angioplasty stent implanted
डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक डेविड धवन की काबिलियत पर कोई भी शक नहीं कर सकता है। बेशक इस समय निर्माता-निर्देशक फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। इस बार डेविड धवन के चर्चा में आने की वजह उनका स्वास्थ्य है। निदेशक पिछले दो वर्षों से डायबिटीज के कारण ठीक नहीं चल रहे थे। लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि डेविड धवन की एंजियोप्लास्टी हुई है।

Reports claims that David Dhawan Citadel actor varun dhawan father undergoes angioplasty stent implanted
डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बेटे वरुण धवन से लेकर अपने स्वास्थय को लेकर चर्चाओं में रहने वाले डेविड धवन की सेहत के बारे में एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिससे उनके फैंस हैरान हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि, कथित तौर पर फिल्म निर्माता की मुंबई के एक हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी हुई है। यह कुछ हफ्ते पहले हुई थी और अब इसकी सूचना दी गई है। हालांकि, अभी भी डेविड धवन की सेहत पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
TRP Week 14: टीआरपी की रेस में 'गुम है किसी के प्यार में' को सबसे ज्यादा नुकसान, 'अनुपमा' के आगे सब फेल

Reports claims that David Dhawan Citadel actor varun dhawan father undergoes angioplasty stent implanted
डेविड धवन और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक डेविड धवन की मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी हुई है। उनकी बॉडी में एक स्टेंट भी डाला गया है। अभी फिल्म निर्माता को डॉक्टर ने कुछ नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reports claims that David Dhawan Citadel actor varun dhawan father undergoes angioplasty stent implanted
डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई इस रिपोर्ट में एक सूत्र का भी जिक्र है, जिसके मुताबिक डेविड धवन की गिरती सेहत के कारण उनका परिवार काफी परेशान था। सूत्र द्वारा बताया गया है कि, 'श्रीमती लाली धवन, वरुण और रोहित उस दौर में बहुत चिंतित थे कि उनकी हृदय की समस्या शुरू हो गई, लेकिन अब सब कुछ ठीक है। टच वुड।'
Priyanka Chopra: अफेयर्स को लेकर कई साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, शाहिद कपूर को लेकर भी उठे सवाल

विज्ञापन
Reports claims that David Dhawan Citadel actor varun dhawan father undergoes angioplasty stent implanted
वरुण धवन, डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया

डेविड धवन ने कई हिट हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें 'पार्टनर', 'मुझसे शादी करोगी', 'कुली नंबर 1' (1995) और कई अन्य शामिल हैं। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक थी। इसमें उनके बेटे वरुण धवन और सारा अली खान थे। यह फिल्म 2020 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इससे पहले, उन्होंने वरुण, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज अभिनीत 'जुड़वा 2' का निर्देशन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed