फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म से हुई जेनिफर विंगेट की छुट्टी? सामने आई ये सच्चाई

Wed, 07 Sep 2022 11:35 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 07 Sep 2022 11:35 AM IST
विज्ञापन
Reports says Jennifer Winget will be in lead role in kartik Aaryan Aashiqui 3 but T-Series rubbished rumours
कार्तिक आर्यन, जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में फिल्म 'आशिकी 3' का एलान हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं। 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में कौन अभिनेत्री लीड रोल में नजर आने वाली है, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि ये अफवाहें थीं कि इस फिल्म में जेनिफर विंगेट मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। लेकिन शायद ऐसा नहीं है।

Reports says Jennifer Winget will be in lead role in kartik Aaryan Aashiqui 3 but T-Series rubbished rumours
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

आशिकी 3 पर काम कर रही टीम की फिल्म को लेकर हुई घोषणा के बाद कास्टिंग को लेकर कुछ अफवाहें उड़ी थीं। कहा जा रहा था कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ जेनिफर विंगेट रोमांस करती नजर आएंगी। जिसके बाद टी-सीरीज के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उनके बयान के बाद किसी भी तरह की अफवाहों और अटकलों पर विराम लग गया है। 

Reports says Jennifer Winget will be in lead role in kartik Aaryan Aashiqui 3 but T-Series rubbished rumours
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

उन्होंने कहा कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका में किसी भी हिरोइन को लेकर चल रही अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। फिल्म के लिए अभिनेत्री की तलाश अभी भी जारी है। अभी हम फिल्म के बहुत ही शुरुआती चरणों में हैं। दर्शकों की तरह हम भी फिल्म की अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। हम भी इस फिल्म की महिला किरदार को अंतिम रूप देने की तैयारी में हैं। जैसे ही हमारी तलाश पूरी होती है, हम फैंस के साथ इसे साझा जरूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reports says Jennifer Winget will be in lead role in kartik Aaryan Aashiqui 3 but T-Series rubbished rumours
कार्तिक आर्यन - फोटो : insta

साल 1990 में आई फिल्म आशिकी को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। ये टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स द्वारा रिलीज की गई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद साल 2013 में मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म आशिकी 2 रिलीज हुई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आए। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब अनुराग बसु के निर्देशन में फिल्म 'आशिकी 3' बनने जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed