फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: कोविड के बाद कितने घंटे काम करते हैं बिग बी? जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 07 Sep 2022 11:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Sep 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14: Amitabh Bachchan talks about his hectic working hours on KBC set
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amitabhbachchan

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हाल ही में कोविड को मात देकर सकुशल घर लौटे हैं। अब वह पूरी तल्लीनता से कामकाज में जुट चुके हैं। बीमारी से लौटते ही वह कई-कई घंटे काम कर रहे हैं। खुद अमिताभ बच्चन ने यह बात अपने पॉपुलर क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के दौरान कही। शो के दौरान बिग बी ने प्रतिभागी से अपना थका देने वाला वर्किंग शेड्यूल भी साझा किया। बता दें कि बीते महीने अमिताभ बच्चन कोविड की चपेट में आए थे। 

Kaun Banega Crorepati 14: Amitabh Bachchan talks about his hectic working hours on KBC set
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amitabhbachchan

क्विज शो 'केबीसी 14' के हालिया एपिसोड में प्रतिभागी बृज किशोर ने अपने थकाऊ वर्किंग शेड्यूल के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें महीने में सिर्फ दो छुट्टियां मिलती हैं और दो हाफ डे मिलते हैं। उन्होंने बताया कि वह रोजाना 12 घंटे काम करते हैं और एक घंटे का लंच ब्रेक मिलता है। इस पर अमिताभ बच्चन ने भी अपना वर्किंग शेड्यूल बता डाला। उन्होंने कहा, 'आपकी और हमारी स्थिति बिल्कुल एक जैसी है। हम भी क्या बताएं आपको, सुबह छह बजे से लगे हुए हैं हम यहां पर और अब जब आपका खेल खत्म होगा तो उसके बाद फिर आएंगे हम यहां पर। ये शाम को सात-आठ बजे तक चलेगा।'

Kaun Banega Crorepati 14: Amitabh Bachchan talks about his hectic working hours on KBC set
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि अपनी सेहत की वजह से एक छोटा ब्रेक लेने के बाद अमिताभ बच्चन इस महीने ही शूटिंग पर लौट आए हैं। इसके बाद उन्होंने ब्लॉग शेयर करते हुए फैंस को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, 'काम पर वापसी...आपकी दुआओं के लिए आभार। नौ दिनों के आइसोलेशन के बाद...इतनी दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14: Amitabh Bachchan talks about his hectic working hours on KBC set
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि 'केबीसी 14' के अलावा अमिताभ बच्चन के पास कई सारी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट अभिनीत अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed